{"_id":"629a493709f37f2c657c4363","slug":"theft-of-jewelery-and-cash-by-holding-mother-and-son-hostage-in-rewari","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari: मां-बेटे को बंधक बनाकर 19 तोला सोने के आभूषण और नकदी की चोरी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Rewari: मां-बेटे को बंधक बनाकर 19 तोला सोने के आभूषण और नकदी की चोरी
Fri, 03 Jun 2022 11:17 PM IST
भूपेंद्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी (हरियाणा)
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Fri, 03 Jun 2022 11:17 PM IST
सार
सूचना के बाद मौके पर पहुंची बावल थाना पुलिस ने जांच के बाद केस दर्ज कर लिया है। हालांकि अभी चोरों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस की कई टीमें बदमाशों को पकड़ने में लगी है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Amar Ujala Digital
विस्तार
हरियाणा के रेवाड़ी जिले में हथियारबंद बदमाश एक घर में घुस गए। बदमाशों ने घर में सो रहे मां-बेटे को गन पाइंट पर बंधक बनाया और फिर घर से 19 तोले सोना के आभूषण और नकदी चोरी की। बदमाश दोनों को चारपाई पर बांधकर फरार हो गए। बदमाश पीड़ित का पर्स भी चोरी करके ले गए जिसमें कागजात व पैसे थे। बावल थाना पुलिस ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
मूलरूप से जिले के गांव टिकला निवासी प्रवीण कुमार का परिवार करीब 20 साल से गांव रघुनाथपुरा में मकान बनाकर रह रहा है। बीती रात प्रवीण कुमार और उसकी मां दोनों चारपाई डालकर सो रहे थे। तभी पालतू कुत्ता भोंकने लगा तो प्रवीण की आंख खुल गई। इस बीच दीवार फांदकर 4 बदमाश घर में दाखिल हुए। बदमाशों ने मुंह पर चुन्नी बांधी हुई थी।
विज्ञापन
बदमाश सीधे प्रवीण के पास पहुंचे और कनपटी पर पिस्टल तान दी। धमकी दी कि शोर मचाया तो जान से मार देंगे। इतने में मां की आंख खुली तो दूसरे बदमाश ने उन पर भी पिस्टल तान दी। बदमाशों ने प्रवीण को घर की रसोई में बंद कर दिया और फिर घर के कमरों में रखी अलमारी से 19 तोला सोना, जिसमें 4 सोने की चेन, 4 सोने की अंगूठी, 2 मंगलसूत्र, 4 जोड़ी कानों की बाली, 800 ग्राम चांदी व 9500 रुपए नकदी चोरी कर ली।
विज्ञापन
हाथ-पैर बांधकर चारपाई पर सुलाया
वारदात को अंजाम देने के बाद बदमाशों ने प्रवीण और उसकी मां के हाथ-पैर रस्सी से बांध दिए और दोनों को चारपाई पर लेटा दिया। काफी शोर मचाने के बाद पड़ोसी सोनू घर पहुंचा और दोनों के हाथ-पैर खोले। सोनू के मोबाइल से पुलिस को सूचना दी गई। सूचना के बाद मौके पर पहुंची बावल थाना पुलिस ने जांच के बाद केस दर्ज कर लिया है। हालांकि अभी चोरों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस की कई टीमें बदमाशों को पकड़ने में लगी है।