फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Teacher arrested for misdeed girl students in school in Haryana crime news

Haryana Crime: शिक्षक ने छात्राओं से की गंदी हरकत, स्टाफ रूम में अकेला था आरोपी... बचने के लिए राजस्थान भागा

Wed, 23 Jul 2025 08:46 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Published by: अंकेश ठाकुर Updated Wed, 23 Jul 2025 08:46 PM IST
सार

शिक्षक ने एक नहीं दो नहीं बल्कि तीन छात्राओं के साथ छेड़छाड़ की है। आरोपी शिक्षक  स्टाफ रूम में बच्चियों के साथ अश्लील हरकतें करता था। मामला हरियाणा के रेवाड़ी का है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। 

विज्ञापन
Teacher arrested for misdeed girl students in school in Haryana crime news
पुलिस हिरासत में आरोपी शिक्षक। - फोटो : संवाद

विस्तार

हरियाणा के रेवाड़ी में स्कूल की छात्राओं के साथ अश्लील हरकत करने वाला आरोपी शिक्षक को आखिरकार पुलिस पकड़ लिया है। रेवाड़ी के एक गांव स्थित मिडल स्कूल की तीन छात्राओं के साथ अश्लील हरकत वाला आरोपी शिक्षक राजेश को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। आरोपी शिक्षक ने अग्रिम जमानत को लेकर कोर्ट के समक्ष याचिका लगाई थी, लेकिन कोर्ट ने अग्रिम जमानत याचिका खारिज कर दी थी। 

विज्ञापन


डीएसपी जोगेंद्र शर्मा ने बताया कि आरोपी शिक्षक घटना के बाद राजस्थान भाग गया था। वहां से हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। जांच में आरोप सही मिलने पर आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से न्यायिक हिरासत भेजा गया। 
विज्ञापन


गत 18 जुलाई को एक छात्रा के अभिभावक ने अपनी शिकायत में बताया था कि उनकी बेटी एक गांव स्थित एक स्कूल में पढ़ती है। सुबह करीब 11 बजे एक शिक्षक ने उनकी बेटी को स्कूल के स्टाफ रूम बंद करने के लिए भेजा था। जब उनकी बेटी वहां गई तो स्कूल में पढ़ाने वाला एक शिक्षक वहां पर पहले से मौजूद था। उसे देखकर जब उसकी बेटी वापस आने लगी तो आरोपी शिक्षक ने उसके साथ अश्लील हरकत की। इसके बाद छात्रा वहां से क्लास में आ गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


छात्रा के अभिभावक ने बताया कि जब वह स्कूल पहुंचे तो दो अन्य बच्चियों के अभिभावक वहां पहुंचे हुए थे। उनकी बच्चियों के साथ भी शिक्षक ने इसी तरह की हरकत की थी। पुलिस ने आरोपी शिक्षक के खिलाफ पॉक्सो एक्ट सहित विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज करके जांच की गई। जांच के बाद पुलिस ने आरोपी शिक्षक को गिरफ्तार कर लिया है। 


शिक्षा निदेशालय ने भी मांगी रिपोर्ट
मामले की गंभीरता को देखते हुए अब मौलिक शिक्षा निदेशालय का डायरेक्टर ने जिला शिक्षा अधिकारी से मामले की रिपोर्ट मांगी है। डायरेक्ट के रिपोर्ट मांगते ही जिला शिक्षा अधिकारी सुभाष चंद 5 सदस्यों की टीम के साथ विद्यालय में पहुंचे और स्टाफ और छात्राओं से घटनाक्रम की जानकारी भी ली है। आरोपी शिक्षक तीन दिन की छुट्टी लेकर गया था। सोमवार को उसकी छुट्टी खत्म हो गई थी और उसके बाद वह स्कूल नहीं पहुंचा। टीम ने कई छात्राओं से जानने की कोशिश की है कि आखिर क्या उन लोगों के साथ भी शिक्षक ने अश्लील हरकत की थी। टीम रिपोर्ट बनाकर अब उच्च अधिकारियों को सौंपेगी। बाल कल्याण समिति की तरफ से तीनों छात्राओं की काउंसलिंग भी कराई जा चुकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed