फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   stone throw and fining on house

घर पर पथराव और फायरिंग

Wed, 16 Mar 2016 12:06 AM IST
ब्यूरो /अमर उजाला
ब्यूरो /अमर उजाला Updated Wed, 16 Mar 2016 12:06 AM IST
विज्ञापन
stone throw and fining on house
घर पर पथराव - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
रेवाड़ी। दुकान खाली कराने पर रंजिश मानकर चल रहे बदमाश ने शहर के रामसिंहपुरा में एक घर पर पथराव करने के बाद फायरिंग कर दहशत फैला दी। सूचना पर पहुंची स्थानीय पुलिस ने मौके से एक खोल के अलावा तीन कारतूस भी बरामद किए हैं। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार रामसिंहपुरा निवासी कमलेश देवी व हरीश पड़ोसी है। कमलेश ने हाल ही में अपने घर के नीचे बनी दुकान को किराए पर हरीश को दी है। इससे पहले यह दुकान मनोज उर्फ टकला ने किराए पर ले रखी थी। बताया जाता है कि कमलेश को पता चला कि मनोज बदमाश किस्म का व्यक्ति है तो उसने किसी तरह दुकान खाली करा ली।
विज्ञापन


इसके बाद दुकान हरीश को किराए पर दे दी। इस बात का पता चलने पर टकला ने रंजिश रख ली और कई बार हरीश को दुकान खाली करने की धमकी भी दी। बावजूद इसके दुकान खाली न होने पर सोमवार देर रात टकला अपने साथी मोनू के अलावा अन्य बदमाशों के साथ कमलेश और हरीश के घर पहुंचा और दोनों घरों पर पत्थर बरसाए। मोहल्ले के लोगों को निकलता देख बदमाशों में से किसी ने फायर भी किया और धमकी देते हुए फरार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


कंट्रोल रूम पर सूचना के डेढ़ घंटे बाद पैदल पहुंची पुलिस
पीड़ित पक्ष का कहना है कि वारदात के दौरान कंट्रोल रूम पर घटना की जानकारी दी गई। लेकिन पुलिस सूचना देने के करीब डेढ़ घंटे बाद साढ़े बारह बजे मौका ए वारदात पर पहुंची। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि जो पुलिसकर्मी पहुंचे भी वो पैदल ही थे। ऐसे में अगर बदमाश मौके पर मिलते भी तो पुलिस उन्हें कैसे पकड़ती।

----------
सूचना मिलने के कुछ देर बाद ही पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। घटनास्थल से एक खोल और तीन कारतूस भी बरामद हुए हैं। बदमाशों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जल्द ही आरोपी गिरफ्तार होंगे।
-मनोज कुमार, जांचकर्ता, सिटी थाना
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed