फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   snacher,crime, police, rewari,purse, cash

महिला का पर्स व नकदी छीनने के आरोपी धरे

Fri, 13 Jan 2017 12:48 AM IST
ब्यूरो /अमर उजाला
ब्यूरो /अमर उजाला Updated Fri, 13 Jan 2017 12:48 AM IST
विज्ञापन
थाना शहर पुलिस ने महिला का पर्स छीनकर फरार होने के दो आरोपियों को झज्जर चौक के पास बने पुल के नीचे से गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों से मिली फुटेज के आधार पर हुई है। आरोपियों की पहचान मोहल्ला खासापुरा निवासी मनीष उर्फ मोनू और मोहल्ला तेजपुरा निवासी देवेंद्र उर्फ लाला के रुप में हुई है।
विज्ञापन


जांचकर्ता एएसआई देवेन्द्र कुमार ने बताया कि 4 जनवरी को नई बस्ती निवासी एक महिला अपनी बहन के साथ बाजार से वापस अपने घर आ रही थी। रास्ते में नई आबादी के पास दो युवक बाइक पर आए और महिला का नकदी भरा पर्स छीनकर फरार हो गए। पर्स में 4600 रुपये और आधार कार्ड था।  पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से महिला का पर्स, 4600 रुपये व उसमें मौजूद सभी सामान बरामद कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से वारदात में प्रयोग की गई मोटरसाइकिल भी बरामद कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed