फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   second accused of rape with girl student arrested

नाबालिग छात्रा से दुराचार का दूसरा आरोपी काबू

Sat, 23 Apr 2016 01:03 AM IST
ब्यूरो /अमर उजाला
ब्यूरो /अमर उजाला Updated Sat, 23 Apr 2016 01:03 AM IST
विज्ञापन
कोसली क्षेत्र में नाबालिग छात्रा से किए दुराचार के मामले में शामिल दूसरे आरोपी को बृहस्पतिवार रात जाटूसाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान गांव लाला निवासी लीला उर्फ धर्मेंद्र के रूप में हुई है। इस मामले में मुख्य आरोपी अनिल को पुलिस को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है।
विज्ञापन


जाटूसाना थाना प्रभारी जयचंद ने बताया कि सोमवार 18 अप्रैल को नाबालिग छात्रा स्कूल जा रही थी। रास्ते में गांव लाला निवासी अनिल ने नाबालिग को स्कूल तक छोड़ने के लिए अपनी बाइक पर बैठा लिया। आरोपी नाबालिग को स्कूल ले जाने की बजाए सुनसान जगह पर ले गया और वहां पर उसके साथ दुराचार किया।
विज्ञापन


आरोपी लीला उर्फ धर्मेंद्र ने ही आरोपी अनिल को वारदात में प्रयुक्त करने के लिए बाइक दी थी और घटना के समय भी लीला एक अन्य युवक के साथ मौके पर मौजूद रहा। पुलिस ने नाबालिग के परिजनों की शिकायत पर तीन आरोपियों के खिलाफ अपहरण व पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू की थी। उल्लेखनीय है कि इस मामले में पीड़ित छात्रा के ग्रामीणों में घटना को लेकर काफी रोष है। यहां तक कि गांव लाला का सामाजिक बहिष्कार तक कर दिया गया है। गांव लाला में उक्त गांव के ग्रामीणों की ओर से बच्चों को स्कूल तक नहीं भेजा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed