{"_id":"6a0e9fcf4cf8f8c5b9048bfe","slug":"school-owner-s-body-found-in-car-in-rewari-deceased-had-been-missing-since-may-18-2026-05-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haryana Crime: रेवाड़ी में कार में मिला स्कूल संचालक का शव, 18 मई से थे लापता मृतक","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Haryana Crime: रेवाड़ी में कार में मिला स्कूल संचालक का शव, 18 मई से थे लापता मृतक
Thu, 21 May 2026 11:31 AM IST
Naveen
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी (हरियाणा)
Published by: Naveen
Updated Thu, 21 May 2026 11:31 AM IST
सार
परिजन गढ़ी बोलनी रोड से सेक्टर-18 की ओर जाने वाले मार्ग पर पहुंचे, जहां सड़क किनारे उनकी कार खड़ी मिली। जब उन्होंने कार के अंदर देखा तो आकाश सीट पर बैठे हुए मिले। उनकी हालत देखकर परिजन घबरा गए और तुरंत उन्हें अस्पताल लेकर पहुंचे।
विज्ञापन
मृतक
- फोटो : संवाद
विस्तार
विकास नगर कंकरवाली निवासी स्कूल संचालक आकाश गौड़ का शव संदिग्ध परिस्थितियों में उनकी कार के अंदर मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। उनका शव सेक्टर-18 क्षेत्र में सड़क किनारे खड़ी कार के अंदर सीट पर बैठी अवस्था में मिला। घटना की सूचना मिलते ही परिवार और आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन
आकाश गौड़ 18 मई को किसी जरूरी काम से घर से निकले थे, लेकिन उसके बाद वह वापस घर नहीं लौटे। परिवार के लोगों ने बताया कि उनकी पत्नी से आखिरी बार 19 मई को फोन पर बातचीत हुई थी। इसके बाद उनसे संपर्क नहीं हो पाया, जिससे परिजन चिंतित थे।
विज्ञापन
मंगलवार को उनके बेटे ने स्कूल बस से जाते समय रास्ते में अपने पिता की कार खड़ी देखी। हालांकि उस समय उसे कुछ असामान्य नहीं लगा। स्कूल से लौटने के बाद उसने परिवार के लोगों को कार के बारे में जानकारी दी। बेटे की सूचना के बाद परिजनों ने आकाश की तलाश शुरू की।
विज्ञापन
परिजन गढ़ी बोलनी रोड से सेक्टर-18 की ओर जाने वाले मार्ग पर पहुंचे, जहां सड़क किनारे उनकी कार खड़ी मिली। जब उन्होंने कार के अंदर देखा तो आकाश सीट पर बैठे हुए मिले। उनकी हालत देखकर परिजन घबरा गए और तुरंत उन्हें अस्पताल लेकर पहुंचे।
अस्पताल में डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और मौत के कारणों का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।