{"_id":"56f2e8604f1c1bd064f14d24","slug":"robbers-robbed-tankar-filled-with-desel-got-on-rajasthan","type":"story","status":"publish","title_hn":"बदमाशों ने डीजल से भरा टैंकर लूटा, राजस्थान से बरामद","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बदमाशों ने डीजल से भरा टैंकर लूटा, राजस्थान से बरामद
ब्यूरो /अमर उजाला
Updated Thu, 24 Mar 2016 12:39 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नेशनल हाईवे-8 पर गांव आसलवास के पास हथियारों से लैस बदमाशों ने चालक के साथ मारपीट कर लाखों रुपये के डीजल से भरा टैंकर लूट लिया। हालांकि लूट की सूचना पर बदमाशों का पीछा कर पुलिस ने डीजल से भरे टैंकर को राजस्थान से बरामद कर लिया। वहीं बदमाश फरार होने में कामयाब हो गए। कसौला पुलिस ने केस दर्ज कर मामले में कार्रवाई शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार राजस्थान तिजारा निवासी शमी खान गांव करनावास स्थित ऑयल गोदाम से करीब 20 हजार लीटर डीजल लेकर उत्तर प्रदेश के सिकंदराबाद के लिए निकला था। दिल्ली-जयपुर हाईवे पर चढ़ते ही आसलवास के निकट स्विफ्ट कार में सवार करीब तीन बदमाशों ने उसे रोक लिया और उसे नीचे उतार कर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। उसके बाद बदमाश डीजल से भरे टैंकर को लेकर फरार हो गए। पुलिस ने टैंकर को कब्जे में ले लिया है। पुलिस ने चालक की शिकायत पर बदमाशों के खिलाफ केस दर्ज कर उनकी तलाश भी शुरू कर दी है।
---------
टैंकर में छूटे मोबाइल ने कराई बरामदगी
चालक शमी खान का मोबाइल टैंकर में ही छूट गया। सूचना के बाद पुलिस ने सबसे पहले शमी के मोबाइल की लोकेशन निकलवाई। उसके बाद लोकेशन के आधार पर डीएसपी विरेन्द्र सैनी, कसौला एसएचओ कर्मबीर खटाना ने बदमाशों का पीछा शुरू करने के साथ ही राजस्थान पुलिस को भी वारदात की जानकारी दी। पुलिस से घिरा देख बदमाश टैंकर को राजस्थान के कोटकासिम के निकट छोड़कर फरार हो गए।
विज्ञापन
-------
बदमाशों की तलाश जारी है। पुलिस ने मोबाइल लोकेशन के आधार पर बदमाशों का पीछा किया था, जिससे टैंकर बरामद हो गया।
-वीरेंद्र सैनी, डीएसपी हेडक्वार्टर