{"_id":"19493971c2f5fa6434d545eb25427326","slug":"robbers-robbed-hyba-hostage-driver-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चालक को बंधक बना बदमाशों ने हाइवा लूटा ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चालक को बंधक बना बदमाशों ने हाइवा लूटा
अमर उजाला ब्यूरो/रेवाड़ी
Updated Tue, 17 Nov 2015 01:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एनएच-आठ स्थित ओढ़ी कट के निकट अज्ञात चार-पांच बदमाशों ने चालक को बंधक बनाकर हाइवा लूट लिया। बदमाश राजस्थान के पास चालक को फेंककर हाइवा लेकर फरार हो गए।
बावल थाना पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। गुड़गांव निवासी बप्पी 14 नवंबर को अपने हाइवा में पत्थर भरकर जयपुर से फरीदाबाद के लिए निकला था।
रास्ते में एनएच-8 स्थित ओढ़ी कट के पास वह कुछ देर के लिए रुका। इसी बीच गाड़ी में सवार करीब पांच बदमाशों ने बप्पी को दबोचकर बंधक बना लिया और राजस्थान के अलवर जिले में कहीं फेंककर हाइवा लेकर फरार हो गए।
विज्ञापन
-------------
जीपीएस की मदद से हाइवा हुआ बरामद
-पुलिस ने जीपीएस की मदद से हाइवा को मेवात जिले के गांव कांकर खेड़ी के पास से बरामद कर लिया है। हुआ यूं कि पहुंची पुलिस को जानकारी मिली कि हाइवा में जीपीएस सिस्टम लगा हुआ है। पुलिस ने जीपीएस की लोकेशन ट्रेस कर पीछा शुरू किया, लेकिन बदमाश मेवात के सुनसान इलाके में पुलिस को चकमा देकर गांव कांकरखेड़ी के पास फरार हो गए।
--------------
पुलिस ने बदमाशों का पीछा कर हाइवा बरामद कर लिया है। जल्द ही आरोपी भी दबोच लिए जाएंगे।
-रण सिंह, जांचकर्ता, बावल थाना