फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   rewari, pistol,crime,police,firing,people

हरियाणा के साथ ही जिले में बढ़ रहीं फायरिंग की वारदात

Fri, 21 Oct 2016 01:15 AM IST
ब्यूरो /अमर उजाला
ब्यूरो /अमर उजाला Updated Fri, 21 Oct 2016 01:15 AM IST
विज्ञापन
 कभी महज अपने खान-पान और अल्हदा बोली भाषा के लिए देश भर में पहचान रखने वाला हरियाणा पिछले कुछ समय से क्राइम को लेकर चर्चा में है। खासकर पीतल नगरी में देसी कट्टों के अलावा बड़ी तादाद में ऑटोमैटिक पिस्टल भी वारदातों में उपयोग में लाई जा रही हैं।
विज्ञापन


हाल में शहर में हुई फायरिंग की वारदात और कोसली और खोल में असलहों के बल पर हुई लूट ने एक बार फिर से शहर में अवैध हथियार की आवक के मसले को उठा दिया है। बेहद विश्वसनीय अधिकारिक सूत्रों की मानें तो प्रदेश और खासकर रेवाड़ी की सीमा में उत्तर प्रदेश से असलहे आ रहे हैं। विशेष बात यह है कि इनमें बड़ी संख्या में ऑटोमैटिक पिस्टल ही हैं। जिले में जनवरी माह से अब तक 62 अवैध हथियार और 128 कारतूस पुलिस ने बरामद किये हैं। इनमें बड़ी तादाद ऑटोमैटिक वैपन की है।
विज्ञापन


कानपुर में हैं ऑटोमैटिक हथियारों की कई फैक्ट्री
उत्तर प्रदेश में कानपुर आयुध निर्माण के लिए देश भर में जाना जाता है। वहां कालपी रोड के दोनों तरफ कई सौ एकड़ में फील्ड गन फैक्ट्री, आर्डिनेंस फैक्ट्री और स्माल आम्र्स फैक्ट्री हैं, जहां बड़ी तादाद में असलहे तैयार किये जाते हैं। सूत्रों के मुताबिक पकड़े गए बदमाशों ने पूछताछ के दौरान यूपी और खासकर कानुपर से असलहे सस्ते दामों पर मिलने की बात कबूली है। ये सभी असलहे ऑटोमैटिक होते हैं, जिनमें रिवॉल्वर और पिस्टल होती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


आर्म्स फैक्ट्री से निकलते हैं पार्ट, बाहर असेंबल
पूछताछ में यह भी बात सामने आई है कि आयुध फैक्ट्रियों से बड़ी तादाद में असलहों के पार्ट चोरी-छिपे बाहर निकाले जाते हैं। इनमें से की पार्ट ऐसे होते हैं जो या तो डैमेज होते हैं या फिर दिखाए जाते हैं। अलग-अलग स्तर पर पूरी रिवाल्वर या पिस्टल के पार्ट बाहर निकाले जाते हैं। जिन्हें बाहर लोकल हैंड पर असैंबल किया जाता है।

-------
अपराधियों के पास ऑटोमैटिक हथियारों की तादाद पहले से ज्यादा है और यह बड़ी चिंता का विषय है। पुलिस की विशेष टीम इस सिंडीकेट के पीछे लगी है। जल्द ही गिरोह का भंडाफोड़ होगा।
-मो.जमाल, डीएसपी, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed