{"_id":"57b4aa6f4f1c1bd0596eb894","slug":"rewari-news-youth-murder-three-arrested","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवक की हत्या करने के तीन आरोपी गिरफ्तार ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
युवक की हत्या करने के तीन आरोपी गिरफ्तार
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 17 Aug 2016 11:48 PM IST
विज्ञापन
Absconding Ahmedabad serial blasts (2008) accused Nasir Rangrej arrested
रेवाड़ी में बहन के पास राखी बंधवाने जैतपुर गांव आए युवक की हत्या के तीन आरोपियों को रोहड़ाई थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने 14 अगस्त को घर से वापस जाते समय तीन भाइयों समेत चार युवकों को ईट-पत्थर से पीट-पीटकर घायल कर दिया था।
जांचकर्ता एसआई दलीप सिंह ने बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपी गांव जैतपुर निवासी विरेन्द्र, प्रवीन व सुरेश है। 14 अगस्त को भोतवास भोंदु निवासी संदीप अपने मामा के लड़कों लिसाना निवासी इन्द्रजीत व विजय के साथ गांव जैतपुर अपनी बहन के पास राखी बंधवाने गया था। राखी बंधवाने के बाद वापस जाने के लिए जीजा मनोज के साथ घर के बाहर खड़े थे। उसी वक्त जैतपुर निवासी विरेंद्र, प्रवीन, वेद प्रकाश, सुरेश तथा हरमुखी ने उन पर डंडों एवं ईंटों से हमला कर दिया। हमले में इन्द्रजीत की मौत हो गई थी। जबकि विजय और संदीप भी गंभीर रूप से घायल हो गए थे। पुलिस ने मनोज की शिकायत पर मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू की थी।