{"_id":"57c72d914f1c1b0b4b2cce10","slug":"rewari-news-pickup-three-buffalo-animal-cruelty-case-file","type":"story","status":"publish","title_hn":"पिकअप में ले जा रहे थे तीन भैंस और सात कटड़े, पशु क्रूरता का मामला दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पिकअप में ले जा रहे थे तीन भैंस और सात कटड़े, पशु क्रूरता का मामला दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 01 Sep 2016 12:48 AM IST
विज्ञापन
buffalo
विज्ञापन
रेवाड़ी में धारूहेड़ा थाना पुलिस ने पिकअप में ठूंस-ठूंस कर तीन भैंस और सांत कटड़ों को ले जाने वाले आरोपियों को पकड़कर उनके खिलाफ पशु क्रूरता अधिनियम के अंतर्गत मामला दर्ज किया है। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार भी कर लिया है।
मामले की जांच कर रहे पुलिसकर्मी बलवान ने बताया कि गिरफ्तार किये गए आरोपी महेंद्रगढ़ के गांव गोद निवासी दीपक और झुंझुनू जिले के गांव सांतौर निवासी रामसिंह हैं। उक्त आरोपी तीन भैंसों और सात कटड़ों को पिकअप में क्रूरता से भर कर ले जा रहे थे। मामले की जानकारी पर पुलिस ने पिकअप को काबू किया और जिला फरीदाबाद निवासी उदय विज की शिकायत पर मामला दर्ज करके आरोपियों को गिरफ्तार किया। आरोपियों के खिलाफ पशु क्रुरता अधिनियम के तहत मामला दर्ज करके कार्यवाही की गई है।