{"_id":"57bf48074f1c1b305fd4f494","slug":"rewari-news-crime-teenager-girl-teasing-case-file","type":"story","status":"publish","title_hn":"नाबालिग के साथ अभद्रता, मामला दर्ज ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नाबालिग के साथ अभद्रता, मामला दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 26 Aug 2016 01:03 AM IST
विज्ञापन
crime demo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
रेवाड़ी के खोल थाना क्षेत्र के एक गांव में बुआ के यहां कार्यक्रम में शरीक होने पहुंची नाबालिग के साथ रिश्तेदार ने ही ज्यादती करने की कोशिश करने का छह महीने पुराना मामला महिला थाने में दर्ज हुआ है। मामला एक अन्य कार्यक्रम में 23 अगस्त को शरीक होने के दौरान हुए झगड़े के बाद सामने आया। महिला थाना पुलिस ने पोक्सो एक्ट समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
श्जानकारी के अनुसार महेंद्रगढ़ जिले के एक गांव निवासी किशोरी की बुआ की ससुराल जिले के खोल थाना क्षेत्र स्थित गांव में है। पुलिस को दी गई जानकारी के अनुसार करीब छह माह पहले किशोरी अपनी बुआ के घर कार्यक्रम में शरीक होने गई थी। उसकी रिश्तेदारी में आने वाले योगेश नामक युवक ने तब मौका पाकर किशोरी के साथ ज्यादती करने की कोशिश की। आरोपी युवक योगेश राजस्थान के गांव दूधवा का रहने वाला है। तब मामले में समझौता हो गया था।
23 को दोबारा हुए कार्यक्रम में बढ़ा मामला
23 अगस्त को शिकायतकर्ता अपनी बेटी के साथ दोबारा अपनी बहन के घर एक अन्य कार्यक्रम में पहुंचा। दूसरा पक्ष भी इस दौरान मौजूद था। जिसके चलते एक बार फिर से पुराना मामला सामने आ गया और दोनों पक्षों के बीच झड़प हो गई। जिसके बाद पीड़ित ने बेटी के साथ हुई अभद्रता के लिए युवक योगेश के साथ ही उसके रिश्तेदार महावीर, सुमन, कमलेश, कुलदीप, रामसिंह, अजय, लालसिंह के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन
पीड़ित पक्ष की ओर से शिकायत मिलने के बाद मुकदमा दर्ज किया गया है। मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद ही तथ्य सामने होंगे।
-एसआई हीरामणि, जांच अधिकारी, महिला थाना