{"_id":"66e837e764c3d2436e04f4c5","slug":"rewari-mobile-phone-and-money-snatched-from-conductor-2024-09-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari: परिचालक से मोबाइल फोन और रुपये छीने, घर लौटते समय वारदात","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Rewari: परिचालक से मोबाइल फोन और रुपये छीने, घर लौटते समय वारदात
Mon, 16 Sep 2024 07:21 PM IST
भूपेंद्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी (हरियाणा)
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Mon, 16 Sep 2024 07:21 PM IST
सार
रेवाड़ी शहर के आंबेडकर चौक पर रोडवेज परिचालक के पास से कुछ युवक 7800 रुपये और मोबाइल फोन छीन ले गए।
विज्ञापन
crime demo
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
पुलिस को दी शिकायत में रेवाड़ी शहर स्थित गवर्नमेंट इंप्लाइज कॉलोनी निवासी कविंद्र ने बताया कि वह गुरुग्राम रोडवेज डिपो में परिचालक हैं। बीती रात वह ड्यूटी खत्म कर बस स्टैंड डिपो रेवाड़ी परिसर में बस खड़ी कर घर जा रहे थे।
विज्ञापन
शहर के अंबेडकर चौक पर वह दोस्त का इंतजार कर रहे थे। तभी कुछ युवक आए और उनका मोबाइल फोन और बैग छीनकर फरार हो गए। बैग में 7800 रुपये थे। मॉडल टाउन थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन