{"_id":"dcdf963b38a68de689892f51c9788376","slug":"police-take-robber-on-remand-robbed-ias-family-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आईएएस के मातापिता को लूटने वाले दो रिमांड पर ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
आईएएस के मातापिता को लूटने वाले दो रिमांड पर
अमर उजाला ब्यूरो/रेवाड़ी
Updated Sun, 22 Nov 2015 12:53 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली-जयपुर हाईवे पर ओढ़ी कट के निकट 30 अप्रैल को इनोवा गाड़ी में सवार दंपति को रिवाल्वर दिखाकर लूट की वारदात में शामिल दो आरोपियों को बावल थाना पुलिस ने शुक्रवार को प्रोडेक्शन वारंट पर लेकर दो दिन की पुलिस रिमांड पर लिया है। आरोपी एक अन्य मामले में भौंडसी जेल में बंद थे।
पुलिस इस मामले के एक अन्य आरोपी को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। पुलिस प्रवक्ता दीनदयाल ने बताया कि आरोपी की पहचान मेवात जिला निवासी शब्बीर व जुनेद उर्फ जुन्ना के रूप में हुई हैं। बावल थाना पुलिस ने आईएएस अधिकारी के माता-पिता की शिकायत पर डकैती के आरोप में मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू की है।
गौरतलब है कि 30 अप्रैल की रात राजस्थान के जिला सीकर के कुंडली गांव निवासी आईएएस अधिकारी गौरव गोयल के पिता रमेश चंद गोयल अपनी पत्नी रंजना के साथ इनोवा कार में दिल्ली से जयपुर जा रहे थे। एनएच-8 स्थित ओढ़ी गांव के पुल के समीप एक स्कॉर्पियो में सवार आरोपियों ने उनकी कार को रुकवा लिया।
विज्ञापन
इसके बाद स्कॉर्पियो से उतरे आरोपियों ने इनोवा गाड़ी के चालक जगदीश की कनपटी पर रिवाल्वर लगाकर हथियारों के दम पर राजस्थान में दंपति से सोने के गहने और 15 हजार की नकदी छीन ली और फरार हो गए थे।