{"_id":"632ec1ea7b89c503a03a5768","slug":"police-arrested-accused-in-misdeed-of-two-girls-working-in-hospital-in-rewari","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari: अस्पताल कर्मी ने दो सहयोगियों के साथ किया दुष्कर्म, जान से मारने की धमकी भी दी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Rewari: अस्पताल कर्मी ने दो सहयोगियों के साथ किया दुष्कर्म, जान से मारने की धमकी भी दी
Sat, 24 Sep 2022 02:08 PM IST
निवेदिता वर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी (हरियाणा)
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Sat, 24 Sep 2022 02:08 PM IST
सार
बावल कस्बा स्थित एक निजी अस्पताल में रिसेप्शन पर काम करने वाली युवती के साथ ऑपरेशन थिएटर में काम करने वाले सोनू ने दिसंबर 2021 में दुष्कर्म किया था। उसने युवती को मारने की धमकी भी दी।
विज्ञापन
सांकेतिक फोटो
- फोटो : Social Media
विस्तार
रेवाड़ी के एक निजी अस्पताल में काम करने वाली दो लड़कियों के साथ दुष्कर्म करने के मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी अस्पताल के ही ऑपरेशन थिएटर में कार्यरत था। बावल थाना पुलिस ने दोनों युवतियों की शिकायत पर दुष्कर्म का मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन
बावल कस्बा स्थित एक निजी अस्पताल में रिसेप्शन पर काम करने वाली युवती के साथ ऑपरेशन थिएटर में काम करने वाले सोनू ने दिसंबर 2021 में दुष्कर्म किया था। उसने युवती को मारने की धमकी भी दी। इसके बाद आरोपी ने अप्रैल 2022 में फिर डरा धमका कर उसके साथ दुष्कर्म किया। पुलिस ने बताया कि अस्पताल में ही हेल्पर के तौर पर काम करने वाली दूसरी लड़की के साथ भी आरोपी सोनू ने दुष्कर्म किया।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें : हाईकोर्ट पहुंचा मामला: वकील से छेड़छाड़ के आरोप में अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश पर केस दर्ज
विज्ञापन
आरोपी ने दोनों ही लड़कियों को इस बारे में किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी। पुलिस के मुताबकि एक लड़की की उम्र 18 साल और दूसरी की उम्र 22 साल है। आरोपी ने दोनों ही लड़कियों के साथ अस्पताल में दुष्कर्म किया। पुलिस ने बताया कि आरोपी की धमकी की वजह से दोनों डरी हुई थीं, लेकिन बार-बार दुष्कर्म होने से तंग आकर हिम्मत करके दोनों ने शुक्रवार शाम बावल थाना पुलिस को शिकायत दी। बावल थाना पुलिस ने भी मामले में तत्काल कार्रवाई करते हुए केस दर्ज किया और आरोपी सोनू को गिरफ्तार कर लिया। बावल थाना प्रभारी विद्या सागर ने बताया कि आरोपी सोनू को आज कोर्ट में पेश किया जाएगा।