फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   पैसे लेने व देने वाले के खिलाफ मामला दर्ज

पैसे लेने व देने वाले के खिलाफ मामला दर्ज

Sat, 29 Oct 2016 12:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 29 Oct 2016 12:01 AM IST
विज्ञापन
दो माह पूर्व सुभाष नगर में ऑटो चालक द्वारा सुसाइड करने के मामले में थाना शहर पुलिस ने सूदखोरों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। सिटी पुलिस ने मामले में कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार झज्जर रोड स्थित सुभाष नगर निवासी ऑटो चालक जसवंत ने 21 अगस्त को जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या कर ली थी। पुलिस ने मामले में सामान्य कार्रवाई करते हुए शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया था। जसवंत की पत्नी ज्योति सैनी सिटी पुलिस को शिकायत देते हुए बताया था कि एक ऑटो चालक नवीन ने संजय यादव, राज छाबड़ी, सुनील यादव, योगेश अरोड़ा से लाखों रुपए ब्याज पर लिए थे। नवीन को पैसे दिलाने के लिए जसवंत ने उसकी गवाही दी थी। नवीन सूदखोरों के पैसे लेकर फरार हो गया। उसके बाद सूदखोरों ने जसवंत को परेशान करना शुरू कर दिया था। सूदखोरों ने जसवंत से कुछ चेक भी लिए थे, जिसके चलते उसने सुसाइड किया। शिकायत पर पुलिस ने जांच की और बीती शाम आरोपी सूदखोरों व नवीन के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

ज्योति की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।
-रामसिंह, एएसआई
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed