{"_id":"586008774f1c1b8840eeb3fa","slug":"minor-vulgar-photo-video-crime-police-rewari","type":"story","status":"publish","title_hn":"नाबालिग को अश्लील वीडियो और फोटो भेजने वाला गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नाबालिग को अश्लील वीडियो और फोटो भेजने वाला गिरफ्तार
ब्यूरो /अमर उजाला
Updated Sun, 25 Dec 2016 11:27 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
औद्योगिक क्षेत्र स्थित एक कंपनी में काम करने वाली महिला की नाबालिग बेटी को अश्लील मैसेज और ऑडियो भेजने वाले कंपनी के सिक्योरिटी ऑफिसर को पुलिस ने शनिवार रात गिरफ्तार किया है।मामले की जांच कर रही महिला एएसआई सर्वेष्ठा ने बताया कि विजय नगर मोहल्ला निवासी एक महिला औद्योगिक क्षेत्र स्थित एक कंपनी में नौकरी करती है।
कंपनी में ही मूल रूप से राजस्थान के भरतपुर एवं हाल में कंपनी में ही रह रहा मुकेश सिंह भी सिक्योरिटी आफीसर है। मुकेश ने किसी तरह महिला सहकर्मी की बेटी का मोबाइल नंबर हासिल कर लिया। इसके बाद कई दिन से उसको अश्लील वीडियो और फोटो भेज रहा था। परेशान होकर बेटी ने मामले की जानकारी मां को दी। इसके बाद महिला ने कंपनी में शिकायत करने के साथ ही महिला थाने को मामले की जानकारी दी। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पोक्सो एक्ट समेत विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर शनिवार रात उसको गिरफ्तार कर लिया।