फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   millans rupee invertor and batry stolan

लाखों रुपये की बैट्री-इन्वर्टर चोरी

Sat, 14 May 2016 12:38 AM IST
ब्यूरो /अमर उजाला
ब्यूरो /अमर उजाला Updated Sat, 14 May 2016 12:38 AM IST
विज्ञापन
खोल थाना क्षेत्र के गांव नांगल-मूंदी बस स्टेंड स्थित पूर्व जिला प्रमुख के बेटे के मेडिकल स्टोर व एक अन्य बैट्री-इन्वर्टर की दुकान पर धावा बोलते हुए चोर गिरोह ने लाखों रुपये के माल पर हाथ साफ कर दिया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार खोल थाना क्षेत्र के नांगल-मूंदी बस स्टेंड पर पूर्व जिला प्रमुख प्रमिला यादव का बेटा बालाजी मेडिकल स्टोर के नाम से दुकान चलाता है।

वह अपने परिवार के साथ बस स्टेंड पर रहते है और घर के नजदीक है मेडिकल स्टोर खोल रखा है। रात्रि को 8 बजे के करीब संदीप ने मेडिकल स्टोर को बंद किया था। पूर्व जिला प्रमुख के ससुर डॉ. छाजूराम लाधुवासियां ने बताया कि सुबह 4 बजे के करीब जब परिवार के लोग घूमने-फिरने के लिए निकले तो मेडिकल स्टोर के ताले टूटे हुए मिले और अंदर के शीशे का लॉक भी। चोर मेडिकल स्टोर से 6 हजार रुपये की नकदी, 2 बैट्री, एक इन्वर्टर व अन्य सामान चोरी कर ले गये।
विज्ञापन


1.25 लाख रुपये के इन्वर्टर-बैट्री उड़ाए
इसके साथ ही थोड़ी इन्द्रजीत निवासी मूंदी जो अपने परिवार सहित बस स्टैंड पर रहता है और घर के आगे ही इंद्रजीत बैट्री-इन्वर्टर के नाम से दुकान है। रोजाना की तरह बृहस्पतिवार रात इन्द्रजीत भी दुकान बंद कर घर चला गया। सुबह 4 बजे के करीब जैसे ही वह बाहर आया तो दुकान के ताले टूटे हुए मिले। दोनों चोरियों की सूचना तुरंत डहीना पुलिस को दी गई। इंद्रजीत सिंह ने बताया चोरों ने दुकान से 8 बैट्री, 2 इन्वर्टर, 3 स्क्रेप बैट्री आदि चोरी कर ले गए। चोरी गये सामान की कीमत 1.25 लाख रुपये के करीब बताई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पिछले साल के बाद इस साल फिर शुरू हुआ खेल
बैटरी-इन्वर्टर चोर गिरोह का एक बार फिर खेल शुरू हो गया। पिछले साल की तरह इस बार भी यह गिरोह बैटरी-इन्वर्टर की दुकानों पर धावा बोल रहे हैं। यह गिरोह खोल पुलिस के सरदर्द बना हुआ है। एक ही रात में दो दुकानों के ताले टूट जाने से दुकानदारों में रोष है और बस स्टेंड पर चौकीदार रखने के लिए कहा है। बढ़ती चोरियों को लेकर जनता में पुलिस के प्रति रोष है। लोगों का कहना है कि हर साल खोल क्षेत्र के अनेक बस स्टेंड से चोर बैटरी-इंवर्टर की दुकानों को निशाना बनाते हैं। लेकिन पुलिस अभी तक इस चोर गिरोह का पता लगा नहीं लगा सकी है और न ही इस बात का कि आखिर चोरी की गई बैट्रियां कहां जा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed