फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Man killed wife and daughter in Rewari of Haryana

पत्नी व बेटी की हत्या का मामला: धर्म बदलकर जिस प्रेमी से की थी शादी उसने ही की हत्या, पड़ोसी की छत से हुआ फरार

Sat, 07 May 2022 11:41 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Sat, 07 May 2022 11:41 PM IST
सार

हरियाणा के रेवाड़ी में गर्भवती महिला व उसकी बेटी की हत्या के मामले में आरोपी की तलाश जारी है। पुलिस ने शनिवार को नागरिक अस्पताल में मां-बेटी के शव का पोस्टमार्टम कराया।

विज्ञापन
Man killed wife and daughter in Rewari of Haryana
साक्षी अपने पति दिनेश और बच्ची के साथ। फाइल फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

हरियाणा के रेवाड़ी शहर के कृष्णा नगर स्थित एक मकान में अपनी गर्भवती पत्नी व चार वर्षीय बेटी की हत्या के मामले में कई बातें सामने आई हैं। मृतका ने छह साल पूर्व धर्म बदलकर जिस प्रेमी संग शादी की थी उसने ही उसकी व उसकी बेटी की हत्या कर दी। वहीं खुलासा यह हुआ है कि महिला व उसकी बेटी का हत्यारोपी दिनेश पड़ोसी की छत से फरार हुआ था। आरोपी ने पत्नी के दुपट्टे व कपड़े सुखाने वाली रस्सी को पड़ोसी की छत पर उतरने का जरिया बनाया था। शनिवार को माडल टाउन थाना ने दिनेश के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है और उसकी तलाश कर रही है। 

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार करनाल के गांव शेखपुरा जहांगीर निवासी दिनेश अपनी पत्नी साक्षी व चार वर्षीय बेटी के साथ मोहल्ला कृष्णा नगर में किराए पर रहता था और बावल स्थित एक कंपनी में कार्यरत था। शुक्रवार को दिन में किसी समय दिनेश ने पत्नी साक्षी व बेटी अवनी की गला घोंटकर हत्या कर दी थी और फरार हो गया था।

विज्ञापन

 

आरोपी ने तीसरी मंजिल पर कमरा किराए पर लिया हुआ था। हत्या के बाद सीढ़ियों की बजाय कपड़े सुखाने वाली रस्सी व दुपट्टे बांधकर पड़ोसी की छत पर उतारा और वहां से कूदकर फरार हो गया। दूसरी मंजिल पर रहने वाले किराएदार की बेटी जब अवनी के साथ खेलने के लिए गई तो हत्याकांड का पता लगा था और पुलिस को सूचना दी गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन


साक्षी ने किया था धर्म परिवर्तन
शादी से पहले साक्षी का नाम रुबीना था और वह दूसरे समुदाय से संबंध रखती थी। करनाल के गांव शेखपुरा जहांगीर में दिनेश व रुबीना एक दूसरे के पड़ोसी थे और उनके बीच प्रेम प्रसंग था। छह साल पहले दोनों ने गांव व अपने परिवार को छोड़ दिया था। दिनेश से शादी के लिए रुबीना ने धर्म परिवर्तन कर लिया था और साक्षी बन गई थी। कुरुक्षेत्र में कोर्ट में शादी करने के बाद दोनों रेवाड़ी आकर रहने लगे थे। इसके बाद दोनों के ही परिजनों का उनसे कोई संपर्क नहीं था। बताया जा रहा है कि ईद के दिन साक्षी की उसकी मां से कुछ समय के लिए बातचीत हुई थी।


सामने नहीं आया हत्या का कारण
शनिवार को साक्षी के परिजन रेवाड़ी पहुंचे। परिजनों ने बताया कि साक्षी सात माह की गर्भवती भी थी। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिए और दिनेश के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। माडल टाउन थाना एसएचओ रतनलाल ने बताया कि आरोपी युवक की तलाश की जा रही है और जल्द गिरफ्तार किया जाएगा। गिरफ्तारी के बाद ही हत्या के कारण सामने आ पाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed