फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   kerosin oil throw on a girl

किशोरी पर मिट्टी तेल फेंका

Thu, 24 Mar 2016 12:39 AM IST
ब्यूरो /अमर उजाला
ब्यूरो /अमर उजाला Updated Thu, 24 Mar 2016 12:39 AM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
मॉडल टाउन थाना क्षेत्र के सेक्टर-3 स्थित हाउसिंग बोर्ड में बाइक सवार तीन युवकों ने घर के ही बाहर खड़ी किशोरी और पड़ोस के किशोर पर मिट्टी का तेल डाल दिया। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गये। परिजनों ने थाने में आरोपियों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश भी शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार हाउसिंग बोर्ड निवासी किशोरी वर्तिका व पड़ोसी अक्षय मंगलवार शाम घर के बाहर खड़े थे। इसी दौरान एक बाइक पर सवार होकर तीन युवक आए और वर्तिका और अक्षय पर मिट्टी का तेल फेंक दिया। दोनों ने यह बात घर में बताई। जिसके बाद परिजनों ने पुलिस को मामले की जानकारी दी। परिजनों की शिकायत और किशोरों के बयान के आधार पर पुलिस ने राजीव, आशिष व भोला के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन


कहीं जलाने की तो नहीं थी कोशिश
सरेराह मिट्टी का तेल किशोरी पर फेंकने की वारदात किशोरी को जलाने की कोशिश भी हो सकती है। पुलिस सूत्रों का मानना है कि हो सकता है कि मिट्टी का तेल डालने के बाद बदमाश आग भी लगाते लेकिन किन्हीं कारणों के चलते उन्हें मौका नहीं मिला और वे बाइक लेकर सीधे चले गए। युवकों ने किन कारणों के चलते तेल फेंका इसका खुलासा उनकी गिरफ्तारी के बाद ही हो पाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन
अभी जांच की जा रही है: आईओ
मामले की जांच की जा रही है। अभी यह भी साफ नहीं हो पाया कि यह मिट्टी का तेल ही था या फिर कुछ और ज्वलनशील पदार्थ। आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद ही पूरे मामले का खुलासा हो पाएगा।
मुनिया देवी, एएसआई
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed