फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   inleegle, tax, cow, smugler, police, arest, tow, got, case

गोरक्षक बनकर वसूली करने वालों को पुलिस ने दबोचा

Wed, 26 Oct 2016 11:19 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Wed, 26 Oct 2016 11:19 PM IST
विज्ञापन
गोरक्षा के नाम पर वसूली करने के आरोप में धारूहेड़ा पुलिस ने बुधवार को तीन आरोपी मसानी निवासी अर्जुन, खरखड़ा निवासी देवेंद्र एवं नूरगढ़ निवासी मनोज कुमार को गिरफ्तार किया है। वहीं राजस्थान से कैंटर में भेड़-बकरी भरकर दिल्ली ले जा रहे दो व्यक्तियों के खिलाफ भी पुलिस ने पशु क्रूरता अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन

मिली जानकारी के अनुसार राजस्थान के जिला दौसा के अंबेडकर पार्क निवासी बनेश कैंटर में 130 भेड़-बकरियां भर कर दिल्ली ले जा रहा था। उसके साथ जिला सीकर के गांव डोकन निवासी कैंटर चालक वीरू व अंबेडकर पार्क निवासी कन्नू भी थे। मंगलवार की रात को तीनों भिवाड़ी मोड़ के निकट स्थित पेट्रोल पंप पर कैंटर में तेल भरवाने के लिए रूके थे। इसी दौरान बोलेरो में सवार होकर तीन युवक मौके पर पहुंच गए। बोलेरो पर नंबर प्लेट भी नहीं थी। युवकों ने अपने आप को गोरक्षक दल के सदस्य बताते हुए कैंटर की तलाशी लेनी शुरू कर दी। गोरक्षकों ने बनेश से कैंटर व तीनों को थाना में बंद कराने की धमकी देकर 25 हजार रुपये मांगे। पैसे नहीं देने पर तीनों ने बनेश व वीरु को बंधक बना कर गाड़ी में डाल लिया तथा वीरू का मोबाइल भी छीन लिया। इसी दौरान धारूहेड़ा थाना पुलिस की जिप्सी गश्त करती हुई वहां पर पहुंच गई। पुलिस को देख कर तीनों ने वहां से फरार होने का प्रयास किया, तीनों को मौके पर ही काबू कर लिया। पुलिस ने तीनों के खिलाफ मामला दर्ज कर बुधवार को अदालत में पेश किया। पुलिस ने भेड़-बकरियां ले जा रहे दो आरोपियों बनेश व वीरु के खिलाफ भी पशु क्रूरता के तहत मामला दर्ज किया है। आरोपियों को अदालत में पेश किया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed