फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   hospital,death,newly married woman, rewari, crime, protest,police

विवाहिता की मौत पर अस्पताल में हंगामा

Sat, 03 Sep 2016 12:40 AM IST
ब्यूरो /अमर उजाला
ब्यूरो /अमर उजाला Updated Sat, 03 Sep 2016 12:40 AM IST
विज्ञापन
hospital,death,newly married woman, rewari, crime, protest,police
विवाहिता की मौत पर अस्‍पपताल में हंगामा - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
जिले के गांव बूढ़पुर में शुक्रवार को एक विवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। मृतका के परिजनों ने दहेज हत्या का आरोप लगाकर अस्पताल में हंगामा कर दिया। परिजन आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे थे। पुलिस ने मृतका के पिता की शिकायत पर पति सहित करीब आधा दर्जन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया।
विज्ञापन


गांव जीवड़ा निवासी मृतक मोनिका की शादी करीब  दो वर्ष पूर्व गांव बूढ़पुर निवासी संगम के साथ हुई थी। मृतका के पिता बिरेंद्र सिंह ने बताया कि शादी के समय उन्होंने गाड़ी सहित अन्य सामान भी दिया था। लेकिन संगम एवं उसके परिवार वाले मृतका मोनिका को और ज्यादा दहेज लाने के लिए प्रताड़ित करते रहे।
विज्ञापन


मोनिका ने इसके लिए उन्हें कई बार बताया। उन्होंने बताया कि संगम शराब का आदि था। मोनिका को ससुरालजनों ने दहेज की खातिर मार दिया। उन्होंने कहा कि जब वह बूढ़पुर पहुंचे तो मोनिका के शव के पास कोई रस्सी नहीं थी,जबकि संगम व उसके परिवार वाले रस्सी से फांसी लगाने की बात कह रहे हैं। पुलिस ने बिरेंद्र की शिकायत पर मृतका के पति संगम, ससुर अजीत जेलदार, संगम के भाई रजत एवं सेम सिंह सहित तीन महिलाओं के खिलाफ दहेज हत्या का मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


शव उठाने को लेकर दोनों पक्षों में हुई तनातनी
गांव बूढ़पुर में मोनिका की मौत की सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया। ससुराल वाले जब नागरिक अस्पताल में शव उठाने पहुंचे तो दोनों पक्षों में हाथापाई तक की नौबत आ गई। इस दौरान वहां मौजूद पुलिस कर्मियों ने दोनों पक्षों के बीच सुलह करवाई। इसके बाद शव को देर शाम परिजनों को सौंप दिया।

----------------------
पढ़ाई को लेकर भी होता था तकरार
मृतका की मां ने बताया कि मृतका मोनिका जेबीटी कर रही थी। लेकिन लड़का संगम एवं उसके  परिवार वाले उसको पढ़ाई नहीं करने देना चाहते थे। इसके चलते भी उसको परेशान किया जा रहा था।
वर्जन
मृतका के पति को गिरफ्तार कर लिया गया है और शव को परिजनों को सौंप दिया है।  
जमाल खान, डीएसपी रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed