फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Goklgdh raiding villages in the power of vigilance team attack

गांव गोकलगढ़ में छापा मारने गई बिजली विजिलेंस की टीम पर हमला

Sun, 31 Jan 2016 12:42 AM IST
रेवाड़ी ब्यूरो
रेवाड़ी ब्यूरो Updated Sun, 31 Jan 2016 12:42 AM IST
विज्ञापन
रेवाड़ी। बिजली चोरी की सूचना पर छापा मारने गई निगम की विजिलेंस टीम को गोकलगढ़ में लोगों ने बंधक बना लिया और उनके साथ मारपीट की। लोग टीम से सामान छीनकर फरार हो गए। हमले में जेई और लाइनमैन को चोटें आई हैं। इनका मेडिकल करवाया गया है। पुलिस ने एसडीओ धर्मपाल की शिकायत पर बंधक बनाकर मारपीट एवं लूट सहित आधा दर्जन धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। वहीं विजिलेंस टीम का आरोप है कि नवनियुक्त सरपंच के पति ने भी उनके साथ मारपीट की है।
विज्ञापन

सुबह के साढ़े ग्यारह बजे बिजली चोरी की रोकथाम के लिए बनाई गई विजिलेंस टीम एसडीओ धर्मपाल के नेतृत्व में चार पुलिस कर्मियों सहित गांव गोकलगढ़ पहुंची। बिजली निगम की विजिलेंस टीम का नेतृत्व कर रहे एसडीओ धर्मपाल की मौजूदगी में वहां पर महेंद्र के घर पर परिवार वालों की उपस्थिति में मीटर में गड़बड़ी के चलते मीटर को उतार पैक कर लिया था। एसडीओ का कहना है कि कुछ समय बाद गांव की सरपंच के पति सुरेश के अलावा सज्जन, सुमन एवं समय सिंह सहित लगभग पचास से ज्यादा लोगों ने उन पर हमला कर दिया तथा उन्हें एक घंटे से ज्यादा बंधक बनाए रखा। उन्होंने बताया कि इस दौरान जेई संदीप नेहरा एवं लाइनमैन ईश्वर को चोटें आई है।  वह किसी तरह से वहां से अपनी जान बचाकर भागे तथा सदर थाने पहुंचकर घटना की सूचना दी।
विज्ञापन

-------------------------
खड़े देखते रहे पुलिसकर्मी
कांग्रेस की सरकार में बिजली बिजली मंत्री रहे एवं कप्तान अजय सिंह यादव के कार्यकाल के दौरान ही प्रदेश में बिजली चोरी रोकने के लिए विजिलेंस टीम बनाकर थाने खोले गए थे। रेवाड़ी में भी उस समय ही थाना खुला था। शनिवार को पूर्व मंत्री की ससुराल गोकलगढ़ में ही एक घर में मीटर में गड़बड़ी का संदेह होने पर मीटर सील किया तो ग्रामीणों ने बिजली कर्मियों की धुनाई कर दी, लेकिन टीम के साथ गए चार पुलिस कर्मी देखते रह गए तथा भीड़ से कर्मचारियों को नही बचा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


सामान छीन जोहड़ में फेंका
एसडीओ धर्मपाल एवं मारपीट में घायल जेई संदीप नेहरा ने बताया कि ग्रामीणों ने पहले तो उनके साथ मारपीट की फिर बंधक बनाकर उनकी चेंकिंग किताब अर्थात एलएल-1 बुक, पैक मीटर एवं अन्य सामान लेकर फरार हो गए। बताया जा रहा है कि ग्रामीणों ने सामान को जोहड़ में फैंक दिया ।


वर्जन
एसडीओ की शिकायत पर सरपंच के के पति सहित लगभग पचास लोगों के खिलाफ धारा 332, 353, 186, 148, 149, 342 व 379 बी के तहत मामला दर्ज कर लिया गया। पुलिस गांव में जाकर आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए दबिश दे रही है, जल्दी ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। - जयसिंह, इंस्पेक्टर, थाना सदर
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed