फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   gangrape, women, police, report, rewari

बंधक बनाकर महिला से तीन युवकों ने किया गैंगरेप

Wed, 27 Jul 2016 11:19 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला
ब्यूरो/अमर उजाला Updated Wed, 27 Jul 2016 11:19 PM IST
विज्ञापन
gangrape, women, police, report, rewari
अमर उजाला - फोटो : अमर उजाला
कोसली क्षेत्र के एक गांव में महिला को मकान में बंधक बनाकर तीन युवकों ने सामूहिक दुराचार किया। पुलिस ने भी बलात्कार कि शिकार की महिला को घंटों टाल-मटोल के बाद मेडिकल कराकर 10 घंटे बाद केस दर्ज किया।
विज्ञापन

 क्षेत्र के एक गांव की एक अधेड़ महिला सोमवार को अपने गांव किसी काम से जा रही थी। रास्ते में शराब पी रहे उसकी ससुराल के तीन युवक महिला को डरा धमकाकर बाइक पर बैठाकर एक गांव के पास मकान में ले गए। आरोप है कि यहां महिला को बंधक बनाकर तीनों ने उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। सुबह किसी तरह महिला युवकों के चंगुल से निकलकर भागी और घर जाकर आपबीती सुनाई।
विज्ञापन


राजनीतिक प्रभाव के चलते अटका मामला!
पीड़िता के पति का कहना है कि मामले की जानकारी पर वह पत्नी के साथ कोसली एसएचओ कार्यालय पहुंचा। लेकिन राजनीतिक दबाव के चलते शिकायत देने के बावजूद उसका मामला पुलिस ने दर्ज नहीं किया। घंटों सुनवाई न होने पर पीड़ित महिला और उसके पति ने आमरण अनशन की धमकी दी। जिसके बाद पुलिस ने मंगलवार रात मेडिकल करवाने के बाद मामला दर्ज किया। महिला कि शिकायत पर सामूहिक दुष्कर्म, महिला को बंधक बनाने सहित विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया है। महिला अधिकारी के देरी से पहुंचने के कारण मुकदमा देरी से दर्ज हुआ है। आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।  -नरेंद्र, एसएचओ, कोसली
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed