फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   furniture businessman suicide

फर्नीचर व्यापारी ने लगाया फंदा

Thu, 02 Jun 2016 12:40 AM IST
ब्यूरो /अमर उजाला
ब्यूरो /अमर उजाला Updated Thu, 02 Jun 2016 12:40 AM IST
विज्ञापन
शहर के खंडेलवाल फर्नीचर हाउस के मालिक ने साथी व्यापारियों से परेशान होकर जान दे दी। उसका शव नारनौल रोड स्थित आरा मशीन पर स्थित बेसमेंट पर फंदे से झूलता हुआ मिला है। रामपुरा पुलिस ने मौके से एक सुसाइड नोट भी बरामद किया है, वहीं मृतक के बेटे ने भी दो व्यापारियों के खिलाफ नामजद समेत पांच लोगों पर पिता को आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने का मामला दर्ज कराया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार झज्जर चौक स्थित खंडेलवाल फर्नीचर हाउस के मालिक हरीश खंडेलवाल(52)की नारनौल रोड स्थित लक्ष्मी नगर में आरा मशीन थी। बुधवार रात करीब सात बजे आरा मशीन पर ही स्थित बेसमेंट में उसका शव फंदे से लटका हुआ था। आरा मशीन पर कार्यरत कर्मचारियों ने तुरंत मामले की जानकारी पुलिस व परिजनों को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को नीचे उतारा और मौके से एक सुसाइड नोट बरामद किया।
विज्ञापन


तूड़ी सप्लाई के चलते लेन-देन का लग रहा विवाद
सुसाइड नोट में हरीश ने अपनी मौत के लिए शहर के ही दो व्यापारी ओमप्रकाश व देवेंद्र तथा उनके बच्चों को जिम्मेदार ठहराया। नोट में इस बात का जिक्र किया गया है कि ओमप्रकाश व देवेन्द्र ईंट भट्ठों पर तूड़ी सप्लाई का काम करते है और वह खुद भी तूड़ी सप्लाई का भी काम करता था। एक विवाद के बाद उक्त दोनों लोगों के अलावा उनके बेटे उसे परेशान करते आ रहे थे, जिसके चलते उसे आत्महत्या करने के लिए मजबूर होना पड़ा है। हरीश के भाई सुरेंद्र ने आरोप लगाया कि उक्त लोग बिजनेस के सिलसिले में उसके भाई को लगातार धमकी दे रहे थे, जिसके चलते उसने यह कदम उठाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ओमप्रकाश ने किया विवाद से इंकार
रामपुरा पुलिस ने परिजनों की शिकायत के आधार पर भले ही आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। लेकिन व्यापारी ओमप्रकाश ने किसी तरह का दबाव बनाने या व्यापारी को परेशान करने की बात से इंकार किया है। आरोपी ओमप्रकाश का कहना है उन्हें नहीं पता की उसने उनका नाम क्यों लिखा है। उनकी पिछले तीन-चार दिन से हरीश से कोई बात भी नहीं हुई थी।

केस दर्ज कर की जा रही है जांच: एसएचओ
केस दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया गया है। आरोपी पांचों लोगों को पूछताछ के लिए जल्द ही तलब किया जाएगा।
-सुरेंद्र कुमार, एसएचओ, रामपुरा
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed