फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Friend murdered in minor altercation in Rewari of Haryana, confessed to crime

Rewari: मामूली विवाद में ही कर दी साथी की हत्या, थाने पहुंच किया जुर्म कुबूल, बोला- मैंने मर्डर किया है...

Sat, 30 Jul 2022 08:17 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Sat, 30 Jul 2022 08:17 PM IST
सार

रेवाड़ी जिले के गांव लिसाना की घटना है। सदर थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोपी को लेकर पुलिस मौके पर भी पहुंची।

विज्ञापन
Friend murdered in minor altercation in Rewari of Haryana, confessed to crime
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी। मृतक का फाइल फोटो। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

हरियाणा के रेवाड़ी के गांव लिसाना में एक शख्स ने अपने ही गांव के साथी की हत्या कर दी और फिर थाना पहुंचकर अपना जुर्म कुबूल कर लिया। कुछ पल के लिए तो पुलिस भी हैरत में पड़ गई लेकिन जब आरोपी को साथ लेकर पुलिस मौके पर पहुंची तो वहां लाश पड़ी मिली। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान गांवलिसाना निवासी संजय उर्फ टिंडा के रूप में हुई।

विज्ञापन


गांव लिसाना निवासी कर्मवीर (35) खेतीबाड़ी का काम करता था। शुक्रवार शाम वह खेत की तरफ जा रहा था कि उसे रास्ते में उसे संजय उर्फ टिंडा मिल गया। उसके साथ दो और लोग भी साथ थे। चारों ने बैठकर बातचीत की। खेत में ही बैठकर पार्टी भी हुई।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें : हरियाणा : शार्प - शूटर प्रियव्रत व मोनू डागर का साथी इनामी नवीन गिरफ्तार , एसटीएफ बहादुरगढ़ ने मुरथल पुलिस को सौंपा
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी दौरान कर्मवीर और संजय के बीच किसी बात को लेकर गाली-गलौज हो गई। संजय ने तैश में आकर कर्मवीर का गला दबाकर उसे मौत के घाट उतार दिया। साथ ही उसके शव को गांव में ही एक खंडहर मकान में ले जाकर फेंक दिया। इसके बाद मौके से सभी आरोपी फरार हो गए।

Friend murdered in minor altercation in Rewari of Haryana, confessed to crime
अपराध - फोटो : पीटीआई

थाना पहुंचकर आरोपी बोला: मैंने किया मर्डर
शुक्रवार देर शाम ही आरोपी संजय उर्फ टिंडा अकेले सदर थाना पहुंच गया और पुलिस को बताया कि उसने अपने ही गांव के एक शख्स की गला दबाकर हत्या कर दी है और उसका शव खंडहर मकान में पड़ा हुआ है। मैंने मर्डर किया है। पुलिस ने तुरंत उसे हिरासत में लिया और फिर सीधे लिसाना गांव पहुंची, जहां खंडहर जगह पर कर्मवीर की लाश पड़ी हुई थी। कर्मवीर के परिजनों ने कहा कि इस हत्याकांड में अकेले संजय ही नहीं बल्कि दो अन्य भी शामिल है। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है।

यह भी पढ़ें : Panipat : करियाना स्टोर के मालिक से मांगी तीन करोड़ की रंगदारी , पैसे तैयार करने के लिए दिया 23 दिन का समय

आरोपी संजय ने खुद थाना आकर अपना गुनाह कुबूल किया है। इसके बाद संजय को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया गया है। मामले की तफ्तीश की जा रही है। अगर वारदात में कोई और भी शामिल हुआ तो उसके खिलाफ भी केस दर्ज किया जाएगा। - शाहिद अहमद, प्रभारी, थाना सदर, रेवाड़ी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed