{"_id":"62b1f32d9c6af47a3f788c0c","slug":"stf-bahadurgarh-arrested-five-thousand-prize-crook-naveen","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरियाणा: शार्प-शूटर प्रियव्रत व मोनू डागर का साथी इनामी नवीन गिरफ्तार, एसटीएफ बहादुरगढ़ ने मुरथल पुलिस को सौंपा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
हरियाणा: शार्प-शूटर प्रियव्रत व मोनू डागर का साथी इनामी नवीन गिरफ्तार, एसटीएफ बहादुरगढ़ ने मुरथल पुलिस को सौंपा
Tue, 21 Jun 2022 10:04 PM IST
भूपेंद्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Tue, 21 Jun 2022 10:04 PM IST
सार
आरोपी को एसटीएफ बहादुरगढ़ ने लूट के मामले में पकड़कर मुरथल पुलिस को सौंपा है। मुरथल पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया जहां से न्यायिक हिरासत में जेल भेजा गया। आरोपी को अगस्त 2021 में दर्ज हुए लूट के मामले में गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन
arrest symbol
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
शार्प-शूटर प्रियव्रत व मोनू डागर के साथी रहे पांच हजार के इनामी नवीन उर्फ अमन उर्फ काबरी को एसटीएफ बहादुरगढ़ ने पकड़कर मुरथल थाना पुलिस को सौंपा है। मुरथल थाना पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया, जहां उसे जेल भेज दिया गया। वह हसनपुर निवासी नवीन हत्या, हत्या की कोशिश, लूट व चोरी की घटनाओं में नामजद रहा है।
विज्ञापन
एसटीएफ बहादुरगढ़ प्रभारी विवेक मलिक ने बताया कि उनकी टीम को गांव हसनपुर निवासी नवीन उर्फ अमन उर्फ काबरी के बारे में इनपुट मिला था। इस पर कार्रवाई करते हुए उसे पकड़ लिया गया। आरोपी मुरथल थाना में दर्ज हत्या, हत्या की कोशिश, लूट व चोरी के मामलों में नामजद रहा है।
विज्ञापन
उसकी गिरफ्तारी पर आईजी ममता सिंह ने 16 जून को पांच हजार रुपये का इनाम घोषित किया था। उस पर 11 अगस्त, 2021 को दर्ज लूट के मामले में इनाम घोषित किया गया था। आरोपी को पकड़कर मुरथल थाना पुलिस को सौंपा गया है। पुलिस ने आरोपी को लूट के मामले में गिरफ्तार कर लिया है। एसआई सुरेंद्र की टीम ने उसे अदालत में पेश किया, जहां उसे जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
हत्या के मामले में रहा नामजद
नवीन उर्फ काबरी शार्प-शूटर प्रियव्रत व मोनू डागर का साथी रहा है। वह जुलाई, 2015 में गोहाना के गांव रूखी के मंजीत की हत्या के मामले में नामजद रहा है।