{"_id":"64c9439b1f83d655500a71c3","slug":"four-huts-of-a-particular-community-were-burnt-in-rewari-2023-08-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari: समुदाय विशेष की चार झोपड़ियां फूंकीं, बाइक सवार युवकों ने दिया वारदात को अंजाम","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Rewari: समुदाय विशेष की चार झोपड़ियां फूंकीं, बाइक सवार युवकों ने दिया वारदात को अंजाम
Tue, 01 Aug 2023 11:10 PM IST
भूपेंद्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी (हरियाणा)
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Tue, 01 Aug 2023 11:10 PM IST
सार
आग लगाने वालों की पुलिस तलाश कर रही है। समुदाय विशेष के चार परिवारों की झोपड़ियों में बाइक सवार 10-15 युवकों ने आग लगा दी।
विज्ञापन
झुग्गियों में लगी आग।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हरियाणा के रेवाड़ी में खोल थाना क्षेत्र के गांव धवाना में खेतों में रहने समुदाय विशेष के चार परिवारों की झोपड़ियों में बाइक सवार 10-15 युवकों ने आग लगा दी। वारदात को अंजाम देने के बाद बाइक सवार वहां से भाग गए।
विज्ञापन
आग लगाने की सूचना मिलते ही डीएसपी और खोल थाना प्रभारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। पुलिस युवकों की तलाश कर रही है। पुलिस ने कुछ लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में भी लिया है।
विज्ञापन
यूपी के शाहजहांपुर निसासी शाहिद, इकबाल, साजन, तैयब, लतीफ व अब्दुल आदि ने बताया कि वे अपने परिवारों के साथ रहकर खेती-बाड़ी करते हैं। मंगलवार दोपहर बाद बाइक पर करीब 10-15 युवक आए और उनकी झोपड़ियों में आग लगाकर भाग गए।
विज्ञापन
आगजनी की सूचना के बाद डीएसपी नरेंद्र सांगवान, खोल थाना एसएचओ कृष्ण कुमार व थाना प्रभारी रामपुरा दल बल के साथ मौके पर पहुंचे। आग में झोपड़ी और दोनों परिवारों का सामान जलकर राख हो गया। हालांकि दोनों परिवारों के सदस्य पूरी तरह सुरक्षित हैं।
इस संबंध में डीएसपी बावल नरेंद्र सांगवान ने बताया कि जिले में स्थित शांतिपूर्ण है। आरोपियों की तलाश की जा रही है। लोगों से निवेदन है कि शांति बनाए रखें। पीड़ित परिवार सुरक्षित है।