{"_id":"586d37ed4f1c1b945d159213","slug":"fire-factory-reewari-stroe-room","type":"story","status":"publish","title_hn":"असाई इंडिया में आग से स्टोर रूम जला ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
असाई इंडिया में आग से स्टोर रूम जला
ब्यूरो /अमर उजाला
Updated Thu, 05 Jan 2017 12:09 AM IST
विज्ञापन
शार्ट सर्किट से जलकर खाक हुई कार
- फोटो : SELF
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बावल औद्योगिक क्षेत्र स्थित असाई इंडिया कंपनी में बुधवार देर शाम आग लगने से कंपनी स्टोर एवं अन्य सामान समेत लाखों का माल जलकर खाक हो गया। आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं लग सका है, लेकिन प्राथमिक तौर पर माना जा रहा है कि शॉर्ट सर्किट के चलते ही कंपनी में आग लगी है। आग लगने के समय कंपनी में दूसरी शिफ्ट चल रही थी। जिसमें करीब 60 कर्मचारी काम कर रहे थे। कर्मचारियों का कहना है कि दमकल गाड़ी भी आग लगने के बाद एक घंटा देरी से पहुंची।
कंपनी कर्मचारियों के अनुसार शाम करीब छह बजे कंपनी स्टोर रूम में धुआं उठता दिखाई दिया। कर्मचारियों ने इसकी जानकारी प्रबंधन को दी। प्रबंधक जब तक कुछ समझ पाते आग स्टोर रूम को अपनी चपेट में ले चुकी थी। प्रारंभिक तौर पर लगी आग में लाखों रुपये का नुकसान होने की बात सामने आई है हालांकि कंपनी प्रबंधन की ओर से इसकी औपचारिक पुष्टि नहीं हुई है। निर्माता कंपनी से देश के साथ विदेशों को भी ग्लास एक्सपोर्ट किया जाता है। समाचार लिखे जाने तक छह दमकल गाड़ियां आग पर काबू पाने में लगी हुई थी।
हो सकता था बड़ा हादसा
कंपनी के जिस स्टोर रूम में आग लगी, उसमें ग्लास पैक करने का फोम एवं पॉलीथिन सहित अन्य पैकिंग सामान रखा हुआ था। पूरा सामान जलकर खाक होने के बाद आग कंपनी के अन्य हिस्से में भी फैल गई और उसने वहां रखे ग्लास को भी अपनी चपेट में ले लिया। कंपनी कर्मचारी यदि थोड़ा भी चूकते तो आग की चपेट में आने से बड़ा हादसा हो सकता था। लेकिन घबराए सभी कंपनी कर्मचारियों ने कंपनी से बाहर आकर अपनी जान बचाई।
विज्ञापन
डेढ़ घंटे बाद भी नहीं पहुंची एंबुलेंस
कंपनी कर्मचारियों ने बताया कि कंपनी में आग शाम छह बजे लगी थी। दमकल केंद्र पर तुरंत फोन कर दिया गया था। बावजूद इसके सात बजे यहां पर एक दमकल गाड़ी पहुंची। इतना ही नहीं शाम साढ़े सात बजे तक कंपनी में एक भी एंबुलेंस नहीं पहुंच पाई थी। कंपनी में आग का यह पहला मामला नहीं था बल्कि गांव रालियावास स्थित डाइपर कंपनी में भी भयानक आग लगने से कंपनी का काफी हिस्सा आग में स्वाहा हो गया। इस मामले में भी एंबुलेंस देरी से पहुंची थी।