{"_id":"573f61754f1c1b427cac74f2","slug":"dps-student-found-unconscious-condition-in-hisar","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीपीएस का लापता छात्र हिसार में बेसुध मिला ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
डीपीएस का लापता छात्र हिसार में बेसुध मिला
ब्यूरो /अमर उजाला
Updated Sat, 21 May 2016 12:48 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली पब्लिक स्कूल का छात्र शुक्रवार दोपहर से लापता होने के बाद शाम तक पुलिस कार्रवाई न होने से नाराज परिजनों ने देर रात दिल्ली रोड पर स्कूल के सामने जाम लगा दिया। हालांकि डीएसपी हेडक्वार्टर के आश्वासन पर जाम खोलने के चंद मिनटों बाद छात्र हिसार में बेसुध की हालत में पाया गया। मामले की जांच की जा रही है।
जानकारी के अनुसार खिजूरी गांव निवासी पेशे से डॉक्टर अनिल का बेटा आकाश दिल्ली पब्लिक स्कूल में 10वीं कक्षा का छात्र है। रोजाना की तरह आकाश छुट्टी के बाद दोपहर डेढ़ बजे तक घर नहीं पहुंचा। खोजबीन के बावजूद पता न चलने पर मामले की जानकारी स्थानीय थाना पुलिस को दी गई।
रात तक पुलिस की तरफ से कोई कार्रवाई न होते देख परिजनों ने दिल्ली पब्लिक स्कूल के सामने ही दिल्ली रोड पर जाम लगा दिया। जाम लगाने वालों में स्थानीय गांव जाटूवास और खिजूरी के लोग भी शामिल थे। रात सवा नौ बजे से सवा दस बजे के बीच दिल्ली रोड जाम करने की सूचना पर डीएसपी हेडक्वार्टर बिरम सिंह मौके पर पहुंचे और जल्द ही कार्रवाई का आश्वासन दिया। जाम खुलने के साथ ही सूचना मिली कि आकाश हिसार रेलवे स्टेशन पर कुछ बेसुधी की हालत में मिला है। वहीं आकाश का बैग और साइकिल खिजूरी गांव के पास ही एक कच्चे रास्ते पर मिला। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।