फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   DJ,fight, crime, rewari, police, knief, murder

डीजे को लेकर झगड़ा, बाराती की चाकू से गोदकर हत्या

Wed, 08 Feb 2017 12:55 AM IST
ब्यूरो /अमर उजाला
ब्यूरो /अमर उजाला Updated Wed, 08 Feb 2017 12:55 AM IST
विज्ञापन
DJ,fight, crime, rewari, police, knief, murder
रेवाड़ी में हत्‍या - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
सर्कुलर रोड स्थित रविदास धर्मशाला में एक शादी समारोह के दौरान डीजे बंद कराने आए कुछ युवकों ने चाकू से गोदकर एक बाराती की हत्या कर दी। हमलावरों ने बाराती के चाचा को भी लहूलुहान कर दिया। सोमवार देर रात हुई इस वारदात के बाद बारातियों ने एक हमलावर को मौके पर पकड़कर जमकर पीटा।
विज्ञापन


दो बदमाश मौके से फरार हो गए। पुलिस ने दो घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। डीएसपी के अनुसार हत्या और हत्या के प्रयास में मामला दर्ज किया गया है। जल्द ही फरार आरोपी पुलिस की गिरफ्त में होंगे। विवाद डीजे बजने को लेकर होना बताया जा रहा है।
विज्ञापन


राजस्थान के अलवर जिला स्थित भिवाड़ी के जाटव मोहल्ला निवासी पंकज की शादी सोमवार को शहर के ही एक युवती से थी। रात करीब आठ बजे बारात राजस्थान से रेवाड़ी पहुंची। भिवाड़ी निवासी ललित अपने चाचा टेकचंद और अन्य परिजनों के साथ समारोह में आया था। रात में बारात सर्कुलर रोड से होकर रविदास धर्मशाला पहुंची। ललित के चाचा विनेश कुमार ने बताया है कि बारात करीब साढ़े दस बजे रविदास धर्मशाला के गेट पर पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान धर्मशाला में डीजे भी बज रहा था। डीजे बजने के दौरान ही एक बाइक पर सवार तीन युवक धर्मशाला गेट पर आए। बाइक बाहर खड़ी कर युवक अंदर दाखिल हुए। तीनों युवक नशे में थे। उन्होंने डीजे बंद करने को कहा। मना करने पर गाली-गलौज और धक्का-मुक्की करने लगे। ललित ने विरोध किया तो युवकों ने उसके सीने पर चाकू से कई वार कर लहूलुहान कर दिया।

ललित को बचाने चाचा टेकचंद और अन्य लोग भी पहुंचे। इस पर बदमाशों ने टेकचंद की भी पीठ पर चाकू से वार किए। अन्य युवक विनेश का कहना है कि उस पर भी चाकू से वार किया था। कुछ दूरी होने के कारण चाकू से सिर्फ कोट कटा। बारातियों ने हमलावर एक युवक को मौके पर ही दबोच लिया। बारातियों के अनुसार इसी दौरान बदमाश कट्टे से फायर कर मौके से फरार हो गए।


कोट
पुलिस ने मामले में हत्या, हत्या के प्रयास समेत विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। एक हत्यारोपी को गिरफ्तार कर लिया है, वहीं दो अन्य की तलाश की जा रही है। मामले में डीजे बजने को लेकर विवाद की बात फिलहाल सामने आई है। जांच की जा रही है। जल्द ही सभी गिरफ्तार होंगे।
- मो.जमाल, डीएसपी रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed