{"_id":"61e52759e039dd63b461c078","slug":"delivery-boy-murdered-in-rewari","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेवाड़ी में वारदात: डिलीवरी ब्वॉय की गोली मारकर हत्या, अज्ञात हमलावरों ने मोबाइल और नगदी छीनी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
रेवाड़ी में वारदात: डिलीवरी ब्वॉय की गोली मारकर हत्या, अज्ञात हमलावरों ने मोबाइल और नगदी छीनी
Mon, 17 Jan 2022 01:54 PM IST
निवेदिता वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रेवाड़ी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रेवाड़ी
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Mon, 17 Jan 2022 01:54 PM IST
सार
30 वर्षीय महेंद्र सेक्टर 19 में अंसल टाउन में खाना डिलीवर करने जा रहा था, इसी दौरान अज्ञात हमलावरों ने उसके पेट में गोली मार दी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
रेवाड़ी में रविवार रात जोमैटो डिलीवरी ब्वॉय की गोली मारकर हत्या कर दी गई। 30 वर्षीय महेंद्र सेक्टर 19 में अंसल टाउन में खाना डिलीवर करने जा रहा था, इसी दौरान अज्ञात हमलावरों ने उसके पेट में गोली मार दी। युवक को गंभीर अवस्था में निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां से नाजुक हालत में उसे दिल्ली रेफर कर दिया गया। दिल्ली अस्पताल में चिकित्सकों ने युवक को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
अज्ञात बदमाशों ने युवक की नगदी और मोबाइल भी लूट लिया। मॉडल टाउन थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।