फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   death in food poision

जहर देकर विवाहिता की हत्या, केस दर्ज

Fri, 02 Oct 2015 12:35 AM IST
रेवाड़ी
रेवाड़ी Updated Fri, 02 Oct 2015 12:35 AM IST
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश निवासी एक व्यक्ति ने बेटी के ससुराल वालों पर दहेज के लिए जहर देकर हत्या करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने मृतक महिला के पिता की शिकायत पर उसके पति समेत अन्य ससुराल पक्ष के लोगों के खिलाफ दहेज के लिए हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है।  

विज्ञापन


उत्तर प्रदेश के मथुरा निवासी नाहर सिंह ने दर्ज की शिकायत में बताया कि उसने अपनी बेटी पूजा(24) की शादी बावल क्षेत्र के नैचाना गांव निवासी रामबीर के बेटे पवन से की थी। काफी दहेज देने के बावजूद शादी के कुछ दिनों बाद ही ससुराल पक्ष के लोग उसकी बेटी पूजा को और दहेज लाने के लिए प्रताड़ित करने लगे। 29 सितंबर को दिन के समय पूजा की जहर के असर से मौत हो गई।
विज्ञापन


पीड़ित पिता ने आरोप लगाया है कि पूजा को उसके पति पवन, ससुर रामबीर, देवर भीम, सास भीष्म देवी समेत परिवार के लोगों ने जहर देकर मार डाला है। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत के आधार पर आरोपियों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed