{"_id":"586007cd4f1c1b2a41eeb4c0","slug":"crime-police-woman-youth-railway-fatak-poison-rewari","type":"story","status":"publish","title_hn":"ससुराल से लापता महिला और युवक की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ससुराल से लापता महिला और युवक की मौत
ब्यूरो /अमर उजाला
Updated Sun, 25 Dec 2016 11:27 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर के बेरली रेलवे फाटक पर रविवार देर शाम एक महिला और एक युवक बेहोशी की हालत में मिले। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों को ट्रामा सेंटर पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने महिला को मृत घोषित कर दिया जबकि रोहतक पीजीआई ले जाते समय युवक ने भी दम तोड़ दिया। चिकित्सकों के अनुसार दोनों के शरीर में जहरीला पदार्थ मिला है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मृतका प्रीति यादव है। उसकी शादी कुछ समय पहले शहर के मोहल्ला देवनगर में हुई थी। युवक हिसार निवासी अनिल है। शुरुआती जांच में दोनों के बीच प्रेम संबंध होने की बात सामने आई है। पुलिस की पूछताछ में परिजनों ने बताया कि मृतका प्रीति अपनी देवनगर स्थित ससुराल से दो दिनों से लापता थी। महिला और युवक दोनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रखवा दिया गया है। रिपोर्ट आने पर ही मौत के स्पष्ट कारण सामने आएंगे।