फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   cash and jwellery stolan from three house

तीन घरों से लाखों के गहने और नकदी चोरी

Sun, 05 Jun 2016 01:08 AM IST
ब्यूरो /अमर उजाला
ब्यूरो /अमर उजाला Updated Sun, 05 Jun 2016 01:08 AM IST
विज्ञापन
cash and jwellery stolan from three house
चोरी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
उपमंडल बावल क्षेत्र के गांव पांचौर में चोरों ने शनिवार को तीन घरों को अपना निशाना बनाते हुए लाखों रुपये के गहने और नकदी चोरी कर ली। पीड़ितों ने इसकी सूचना पुलिस को दी, लेकिन पुलिस दो घंटे की देर से पहुंची।
विज्ञापन


जांचकर्ता सब इंस्पेक्टर जयभगवान ने बताया कि चोरों ने गांव पाचौर निवासी राममेहर के घर से एक जोड़ी पाजेब, एक जोडी कुंडल, सोने की चेन व नगद 25 हजार रुपये चोरी कर लिए। वहीं इसी गांव के दलीप के घर से दो जोड़ी सोने के झुमके, दो सिक्के सोने के, सोने की चूड़ी, 40 हजार रुपये नगद, एक जोड़ी कुंडल, 2 जोड़ी पाजेब पर अपना हाथ साफ कर दिया।
विज्ञापन


यही नहीं चोरों ने गांव पाचौर निवासी रामनिवास के घर से 2 लाख रुपये नकद 2 सोने की चेन, 2 जोड़ी सोने के झुमके, एक सोने की अंगूठी, एक जोड़ी चांदी की पाजेब, हजारों रुपये के कपड़ों पर हाथ साफ कर दिया। रामनिवास ने बताया कि चोरी ने उसकी बेटी कविता के गहनों तथा 10 हजार रुपये पर भी अपना हाथ साफ कर दिया। लोगों ने बताया कि पुलिस को सुबह 5 बजे के करीब सूचना दी थी। लेकिन पुलिस को सूचना देने के बाद भी पुलिस दो घंटे की देरी से पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन

----
प्रशासन की ओर से कोई कार्रवाई नहीं की जाती है। पुलिस के द्वारा भी लगातार गश्त नहीं देने की वजह से क्षेत्र में चोरों का आतंक बना हुआ है। क्षेत्र में होने वाली चोरियों को रोकने के लिए क्षेत्र में लोगों द्वारा पहरा दिया जाएगा।
शीशराम, सरपंच, गांव पाचौर   
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed