फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   bhiwadhi police arrested thief with stolan goods from rewari

भिवाड़ी पुलिस ने लाखों के सामान समेत चोर दबोचे

Tue, 09 Feb 2016 12:21 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/रेवाड़ी
अमर उजाला ब्यूरो/रेवाड़ी Updated Tue, 09 Feb 2016 12:21 AM IST
विज्ञापन
bhiwadhi police arrested thief with stolan goods from rewari
चोर रविवार रात धारूहेड़ा चुंगी स्थित लुकाश डीलर्स एंड एमएम मोटर्स की दुकान का ताला तोड़कर लाखों रुपयों की बैट्री चोरी कर ले गए।
विज्ञापन


सुबह सूचना के बाद पहुंची मॉडल टाउन पुलिस ने केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी। हालांकि शाम तक सूचना मिली कि चोरी करने वाले बदमाश राजस्थान के भिवाड़ी जिले में माल के साथ गिरफ्तार कर लिए गए हैं। जिसके बाद मॉडल टाउन थाना पुलिस आरोपियों को लेने के लिए भिवाड़ी रवाना हो गई।


जानकारी के अनुसार धारूहेड़ा चुंगी स्थित लुकाश डीलर्स एंड एमएम मोटर्स का संचालक शनिवार रात दुकान बंद कर घर लौट गया था। रविवार छुट्टी का दिन होने के कारण दुकान बंद थी। रविवार देर रात चोरों ने उसकी दुकान का ताला तोड़कर करीब 20 बड़े बैटरे चोरी कर लिए।
विज्ञापन


सुबह दुकान का ताला टूटा देख आसपास के लोगों ने पुलिस और दुकान मालिक को को सूचना दी। सूचना के बाद पुलिस व लुकाश डीलर्स के मालिक भी मौके पर पहुंच गए। दुकान मालिक के अनुसार इनकी कीमत करीब 3 लाख रुपये है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----------
सीसीटीवी कैमरे में कैद हुए थे बदमाश
सुबह पुलिस ने मौके पर निरीक्षण करने के साथ ही सीसीटीवी फुटेज चैक किए तो बदमाश की छवि कैमरों में थी। जांच में जुटी मॉडल टाउन थाना पुलिस ने उस वक्त गहरी सांस ली जब उन्हें पता चला कि सभी बदमाशों को माल समेत राजस्थान की भिवाड़ी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। हालांकि बदमाश कौन और कितने थे, इसकी जानकारी टीम के लौटने के बाद ही पता लगेगी।
----------
-एक दिन पहले ही हुई थी कॉम्बिंग
जिले में लगातार बढ़ रहे अपराध पर अंकुश लगाने के लिए उद्देश्य से एक दिन पहले ही पुलिस ने पूरे जिले में रातभर नाकाबंदी और चेकिंग अभियान चलाया था। ऐसे में एसपी के नेतृत्व में जिला पुलिस की व्यापक स्तर पर रातभर चली गश्त के बाद बदमाशों की यह वारदात दुस्साहसिक मानी जा रही है।

---------
सीसीटीवी फुटेज देखने के बाद आरोपियों की तलाश की जा रही थी। हालांकि बदमाश राजस्थान की भिवाड़ी पुलिस ने माल समेत गिरफ्तार कर लिया है। जिन्हें जिले में लाने के लिए खुद टीम के साथ गया हूं। जिले में अन्य वारदातों के बारे में भी पूछताछ की जाएगी। कर्मवीर खटाना, एसएचओ मॉडल टाउन थाना पुलिस
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed