फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   arrest in dispute

बारात में तांडव मचाने वाले गिरफतार

Thu, 10 Dec 2015 12:24 AM IST
रेवाड़ी
रेवाड़ी Updated Thu, 10 Dec 2015 12:24 AM IST
विज्ञापन

सीआईए थाना के निकट शुक्रपुरा मोहल्ले में बारात में घुसकर महिलाओं के साथ छीना-झपटी व फायरिंग करने वाले तीन बदमाशों को सिटी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है और बदमाशों से पूछताछ शुरू कर दी है। गिरफ्तार किए गए आरोपी दिनेश, हन्नी, हैप्पी मलिक हैं।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार शुक्रपुरा निवासी हरी के लड़के डब्बी की 7 दिसंबर को शादी थी। रात्रि में नाचते-गाते बाराती समारोह स्थल की तरफ जा रहे थे। इसी दौरान सीआईए थाने के निकट कुछ बदमाशों ने बारात में एक बाइक घुसा दी। इस दौरान महिलाओं के साथ छीना-झपटी भी की गई।
विज्ञापन


बारात में शामिल लोगों ने दो बदमाशों को पकड़ कर उनकी धुनाई भी कर दी। उसके बाद बदमाशों ने हवाई फायर भी किया। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने हरी की  शिकायत पर बदमाशों के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू की थी। बीती शाम सिटी पुलिस ने उक्त तीन बदमाशों को धर दबोचा। पुलिस ने तीनों बदमाशों से पूछताछ शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed