{"_id":"5745f62e4f1c1bb515692e0c","slug":"alto-car-rider-robbed-swift-desire","type":"story","status":"publish","title_hn":"आल्टो कार सवार बदमाशों ने लूटी स्विफ्ट डिजायर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
आल्टो कार सवार बदमाशों ने लूटी स्विफ्ट डिजायर
ब्यूरो /अमर उजाला
Updated Thu, 26 May 2016 12:40 AM IST
विज्ञापन
गांव लुक्खी के पास आल्टो कार सवार बदमाशों ने एक युवक से उसकी स्विफ्ट डिजायर कार लूट ली और मौके से फरार हो गये। सूचना पर पहुंची पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार लोहारू के वार्ड नंबर 2 निवासी लक्ष्मण मंगलवार रात कोसली से कनीना की तरफ अपनी स्विफ्ट कार में सवार होकर जा रहे थे। लुक्खी गांव के पास आल्टो कार सवार दो बदमाशों ने ओवरटेक कर लक्ष्मण की कार रुकवा ली। लक्ष्मण ने कार से निकलकर विरोध किया।
इस बीच दोनों युवकों ने डरा-धमकाकर उसकी कार लूट ली और दोनों अलग-अलग कारों से फरार हो गये। बदमाशों के जाने के बाद लक्ष्मण ने मामले की जानकारी स्थानीय पुलिस को दी। सूचना पर कोसली थाना पुलिस ने नाकेबंदी कराई लेकिन बदमाशों का कोई सुराग नहीं लगा। पुलिस ने बदमाशों के खिलाफ लूट का मुकदमा दर्ज करके कार्रवाई शुरू कर दी है।