{"_id":"580673594f1c1b9f1b703429","slug":"allegation-of-thift-woman-romania-rewari-crime-police","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोमानिया की चार महिलाओं समेत सात पर आरोप तय","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रोमानिया की चार महिलाओं समेत सात पर आरोप तय
ब्यूरो /अमर उजाला
Updated Wed, 19 Oct 2016 12:43 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जुलाई महीने में शहर की राधास्वामी कालोनी के घर में हुई चोरी की वारदात में आरोपी रोमानिया की चार महिलाओं और तीन पुरुषों पर मंगलवार को जज विवेक कुमार की अदालत ने आरोप तय कर दिए हैं। आरोपी रोमानिया से टूरिस्ट वीजा पर आए थे तथा कई जगहों पर चोरी की वारदात को अंजाम दिया था।
जानकारी के अनुसार बीती 18 जुलाई को सेवानिवृत्त अधिकारी जयप्रकाश के घर चोरी हो गई थी। घटना के समय जयप्रकाश घर के ही एक हिस्से में बनी दुकान में थे। इसी दौरान उनके घर से चोरो ने अलमारी का ताला तोड़कर नकदी व जेवरात चुराए थे। मामले में पुलिस जांच में जुटी थी।
वहीं फरीदाबाद पुलिस ने एक चोर गिरोह पकड़ा जिसने पूछताछ में रेवाड़ी और जयपुर में चोरी की बात कबूली। ये पकड़े गए आरोपी यूरोप महाद्वीप के रोमानिया देश के दोलाज शहर निवासी नित्सार, वेलकू जेनिका निक्कू, वेदवा एलिन, कोइयोवा निवासी मीरा डेला, माजेल लोरेना, जेरान अयाना व मिकलेसक एलेना थे। हालांकि कोर्ट में आरोपियों ने खुद को निर्दोष बताया है।