फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   allegation of rape on Father-In-Law, case registered

ससुर पर दुराचार करने का आरोप, केस दर्ज

Sat, 23 Apr 2016 01:03 AM IST
ब्यूरो /अमर उजाला
ब्यूरो /अमर उजाला Updated Sat, 23 Apr 2016 01:03 AM IST
विज्ञापन
एक महिला ने अपने ससुर पर दुराचार और मारपीट का आरोप लगाया है। इसके अलावा पति पर दहेज के लिए प्रताड़ित और  मारपीट करने की भी शिकायत दी है। पुलिस ने महिला की शिकायत मिलने के बाद उसके पति और ससुर के खिलाफ मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार भी कर लिया है। आरोपी संदीप व कृष्ण परशुराम कॉलोनी के रहने वाले हैं।
विज्ञापन


पुलिस को दी शिकायत में पीड़िता ने बताया कि 17 अप्रैल को उसका पति व सास घर से बाहर गए हुए थे और वह घर पर अकेली थी। उस समय ससुर ने उसके साथ दुराचार करने की कोशिश की। किसी तरह उसने ससुर के चंगुल से खुद को बचाया। इसी दौरान उसकी सास घर पर आ गई।
विज्ञापन


इसके बाद उसने अपने साथ हुई घटना की जानकारी उसने अपनी सास को जानकारी दी और बताया कि ससुर पहले भी उसके साथ दो बार दुराचार कर चुका है और किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी है। महिला की शिकायत पर पुलिस ने सास व पति पर मारपीट करने व दहेज के लिए प्रताड़ित करने और ससुर पर दुराचार का मामला दर्ज कर ससुर व पति को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed