फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   allegation of computer oprater for molest

कंप्यूटर ऑपरेटर पर छेड़छाड़ का आरोप

Thu, 26 Nov 2015 12:57 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/रेवाड़ी
अमर उजाला ब्यूरो/रेवाड़ी Updated Thu, 26 Nov 2015 12:57 AM IST
विज्ञापन
एक पॉलीटेक्निक कॉलेज में कार्यरत महिला कर्मचारी ने कॉलेज में बतौर कंप्यूटर ऑपरेटर काम करने वाले युवक के खिलाफ छेड़छाड़ करने का आरोप लगाया है। महिला थाना पुलिस ने शिकायत मिलने के बाद केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


महिला थाना पुलिस को दी शिकायत में पीड़ित महिला कर्मचारी ने बताया कि इसी माह कॉलेज में ड्यूटी के दौरान वह 6 तारीख को किसी काम से कॉलेज के कंप्यूटर ऑपरेटर के पास गई।
विज्ञापन


अकेलेपन का फायदा उठाकर कंप्यूटर ऑपरेटर मनोज कुमार ने उससे छेड़छाड़ शुरू कर दी। विरोध करने पर वह धमकी देते हुए मौके से भाग गया। शोर सुनकर कॉलेज स्टाफ पहुंचा तो उसने मामले की जानकारी दी। महिला थाना पुलिस ने पीड़ित महिला कर्मचारी की शिकायत पर मंगलवार शाम को आरोपी कंप्यूटर ऑपरेटर के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


-------------
-आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। आरोपी की तलाश की जा रही है, जल्द ही उसे गिरफ्तार भी कर लिया जाएगा।
-हीरामणि महिला सब इंस्पेक्टर, जांच अधिकारी, महिला थाना
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed