फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   accident,scooty, rewari, police,car

लग्न लेकर जा रहे जीजा-साले की सड़क हादसे में मौत.

Sat, 25 Feb 2017 12:23 AM IST
ब्यूरो /अमर उजाला
ब्यूरो /अमर उजाला Updated Sat, 25 Feb 2017 12:23 AM IST
विज्ञापन
नारनौल रोड पर पाली गांव के पास कार की टक्कर से स्कूटी सवार जीजा-साले की मौत हो गई। दोनों भतीजी की शादी में दी जाने वाली स्कूटी पर सवार होकर लग्न लेकर जा रहे थे। हादसे में स्कूटी पर ही सवार एक अन्य युवक भी घायल हो गया। जिसका उपचार ट्रामा सेंटर में चल रहा है। जानकारी के अनुसार महेंद्रगढ़ के फैजलीपुर निवासी विजय प्रकाश और रेवाड़ी के बेरली खुर्द निवासी विजय पाल रिश्ते में जीजा-साले हैं।
विज्ञापन


दोनों एक अन्य युवक को स्कूटी पर लेकर बास बटोड़ी में भतीजी का लग्न भरने जा रहे थे। जिस स्कूटी पर तीनों सवार थे वह भी भतीजी की शादी में बतौर उपहार दी जानी थी। अभी तीनों पाली गांव के पास ही पहुंचे थे कि एक तेज रफ्तार अल्टो कार से उनकी स्कूटी की टक्कर हो गई। हादसे में तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों की सूचना पर पहुंचे परिजनों ने पुलिस की मदद से तीनों को उपचार के लिए ट्रामा सेंटर पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने विजय प्रकाश और विजयपाल को मृत घोषित कर दिया। दोनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रखवा दिया गया है। खोल थाना पुलिस ने अज्ञात चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed