फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   accident, police, rewari, child,truck

ट्रक ने बच्ची को रौंदा

Tue, 18 Oct 2016 01:06 AM IST
ब्यूरो /अमर उजाला
ब्यूरो /अमर उजाला Updated Tue, 18 Oct 2016 01:06 AM IST
विज्ञापन
मॉडल टाउन थाना क्षेत्र के गांव जाटूवास में विपरीत दिशा से आ रहे ट्रक ने एक सात साल की बच्ची को रौंद दिया। हादसा जब हुआ तो बच्ची घर के बाहर ही खड़ी थी। घटना के बाद चालक मौके  से भाग गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया था।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार गांव जाटूवास निवासी शंकर की बेटी खुशी (7) सोमवार देर शाम घर के बाहर ही खड़ी थी। इसी दौरान विपरीत दिशा से आ रहे ट्रक ने खुशी को अपनी चपेट में ले लिया और कुछ ही दूरी पर पड़ी बजरी में जाकर फंस गया। घटना के बाद चालक मौके से भाग गया, वहीं गंभीर रूप से घायल बच्ची को परिजन गांव के लोगों की मदद से उपचार के लिए ट्रामा सेंटर ले गए।
विज्ञापन


यहां चिकित्सकों ने गंभीर हालत के चलते उसे रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया। रास्ते में ले जाते समय बच्ची की मौत हो गई। जिसके बाद शव को मोर्चरी में रखवा दिया गया। जांचकर्ता राकेश ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर आरोपी चालक की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed