फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   accident, police, rewari, car, asi, jam

जाम खुलवाने गए एसआई को कार ने मारी टक्कर

Sat, 24 Sep 2016 01:12 AM IST
ब्यूरो /अमर उजाला
ब्यूरो /अमर उजाला Updated Sat, 24 Sep 2016 01:12 AM IST
विज्ञापन
राष्ट्रीय राजमार्ग पर लगे जाम को खुलवाने गए एसआई को एक तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी। इससे एसआई गंभीर रूप से घायल हो गया। जाम एक ट्रक और सीमेंट से भरे ट्राले की भिड़ंत के बाद लगा था। घायल एसआई को गुड़गांव के एक निजी अस्पताल में भरती कराया गया है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार वीरवार रात सीमेंट से भरा हुआ एक ट्राला दिल्ली की ओर जा रहा था। वही गुड़गांव से एक ट्रक तेजी से धारूहेड़ा आ रहा था।

राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित हीरो होंडा कट पर चालक ने सीमेंट से लदे ट्राले को यू-टर्न लेकर वापस मोड़ना चाहा। इतने में ही सामने से आ रहे ट्रक ने ट्राले में टक्कर मार दी। इससे राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या आठ पर जाम लग गया। ऐसे में जाम को खुलवाने पहुंचे सब इंस्पेक्टर उदयवीर सिंह गाड़ियों को हटवाकर जाम को खुलवाने में लग गए। इस दौरान एक तेज रफ्तार कार ने उन्हें टक्कर मार दी। इस हादसे में उदयवीर सिंह गंभीर रूप से घायल हो गये और उन्हें गुड़गांव रेफर करना पड़ा। जहां उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है। पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed