{"_id":"5cb4d550bdec22140f0777a4","slug":"91555354960-rewari-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शोभायात्रा पर पथराव करने के दो आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शोभायात्रा पर पथराव करने के दो आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
रेवाड़ी। आंबेडकर जयंती पर बावल में निकाली जा रही शोभायात्रा पर पथराव करने के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों को सोमवार को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया है। पुलिस ने इस मामले में 6 नामजद लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। आरोपियों की पहचान बावल के जटवाड़ा मोहल्ला निवासी सतपाल उर्फ सत्तू व रघुनाथपुरा निवासी देवेंद्र उर्फ भरोसा के रूप में हुई है। वहीं बावल के कुछ इलाकों में एहतियात के तौर पर पुलिस तैनात रही।
रविवार को डा. भीमराव आंबेडकर जयंती पर बावल में आंबेडकर सेवा समिति एवं सैनी युवा संगठन की तरफ से डॉ. आंबेडकर व ज्योतिबा फूले की शोभायात्रा निकाली जा रही थी। करीब 11 बजे यात्रा जैसे ही मोहल्ला जटवाड़ा में पहुंची, वहां कुछ लोगों ने यात्रा को रोक लिया। आंबेडकर सेवा समिति के अध्यक्ष चेतराम रेवाड़ियां के साथ मारपीट कर यात्रा पर पथराव किया था, जिसके बाद तनाव की स्थिति बन गई थी। हंगामा बढ़ता देख आरोपी फरार हो गए। बाद में पुलिस बल की मौजूदगी में यात्रा निकाली गई थी। इससे पहले गुस्साएं लोगों ने बावल थाना में धरना भी दिया था। हंगामा की सूचना पाकर एसपी राहुल शर्मा खुद मौके पर पहुंचे थे। तनाव को कम करने के लिए पुलिस ने उसी समय कुछ लोगों को हिरासत में भी लिया था। बावल थाना पुलिस ने अध्यक्ष चेतराम की शिकायत पर सतपाल उर्फ सत्तू, देवेन्द्र उर्फ भरोसा, संजय, अमरजीत उर्फ काला, सोनू व मोनू के खिलाफ धारा 148, 149, 323, 341, 427, 506 व एससी, एसटी एक्ट के तहत केस दर्ज करते हुए सतपाल व देवेंद्र को गिरफ्तार कर लिया। अन्य आरोपियों की तलाश में पुलिस की टीमें छापेमारी कर रही हैं।
मामला पूरी तरह शांत है। दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। अन्य आरोपियों को भी जल्द ही गिरफ्तार कर लेंगे। दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
-जयसिंह, डीएसपी, बावल।