{"_id":"5a64e2124f1c1b86268b59b0","slug":"91516560914-rewari-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दो आरोपी गिरफ्तार
Updated Sat, 08 Dec 2018 02:23 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोटो
अमेजन कंपनी के कर्मचारी से एमडीयू के बीए के छात्र समेत दो ने की थी लूट
-सीआईए-2 ने दोनों आरोपियों को किया गिरफ्तार
-आरोपियों को आज कोर्ट में किया जाएगा पेश
अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक। रोहतक की एक कोरियर कंपनी के कर्मचारी से पिस्तौल के बल पर एमडीयू के बीए के छात्र और पूर्व में कंपनी में काम कर चुके युवक ने मिलकर लूट की थी। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी दिल्ली भाग गए थे। कबूलपुर के रहने वाले साहिल और बृजेश को शुगर मिल के पास से गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस आरोपियों से पूछताछ में जुटी है।
सीआईए-2 प्रभारी आजाद सिंह ने बताया कि 20 नवंबर को देव चौक के पास से अज्ञात बाइक सवारों ने अमेजन कोरियर कंपनी के कर्मचारी पुष्पेंद्र से पिस्तौल के बल पर रुपये छीन लिए थे। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए थे। शिवाजी कॉलोनी थाने पर केस दर्ज किया गया था। सीआईए-2 को मामले की जांच सौंप दी गई थी। बताया कि सहायक उप निरीक्षक सतीश कुमार ने गुप्त सूचना के आधार पर कबूलपुर के रहने वाले साहिल और बृजेश को शुगर मिल के पास से गिरफ्तार कर लिया।
बृजेश पूर्व में कंपनी में ही काम करता था। मगर किसी कारणवश ने कंपनी में काम करना छोड़ दिया था। वह कक्षा 11 तक पढ़ा है। इसके बाद उसने पढ़ाई छोड़ दी थी। इसके अलावा साहिल एमडीयू से बीए कर रहा है। जरूरतों को पूरा करने के दिए दोनों ने वारदात को अंजाम दिया। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी सीधे दिल्ली जा पहुंचे थे। पुलिस आज दोनों को कोर्ट में पेश करेगी।