{"_id":"56eef1ee4f1c1ba334f1531b","slug":"90-thousand-fraud-to-stow-tower","type":"story","status":"publish","title_hn":"टावर लगाने के नाम पर 90 हजार ऐंठे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
टावर लगाने के नाम पर 90 हजार ऐंठे
ब्यूरो /अमर उजाला
Updated Mon, 21 Mar 2016 12:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
खोल। मोबाइल कंपनी का टावर लगाने की एवज में कुछ लोगों द्वार धोखाधड़ी करके 90 हजार का चूना लगाने का मामला प्रकाश में आया है। धोखाधड़ी के शिकार व्यक्ति की शिकायत खोल थाना पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
जानकारी के मुताबिक गांव लुहाना निवासी इंद्रजीत सिंह के मोबाइल फोन पर एक व्यक्ति का फोन आया।
फोन कर रहे युवक ने इंद्रजीत सिंह को बताया कि उन्होंने मोबाइल टावर लगाने का ठेका ले रखा है। अगर आप अपने प्लाट व खेत में टावर लगाते है तो आपको बहुत फायदा होगा। इस तरह अनेक नामों से अलग-अलग फोन आए और इंद्रजीत सिंह उनके झांसे में आ गया। धोखाधड़ी करने वाले लोगों ने बताया कि टावर लगवाने के लिए पहले आपने 90 हजार रुपये हमारे खाते में जमा कराने होंगे।
इंद्रजीत सिंह ने अलग-अलग किस्तों में 90 हजार रुपए जमा कर दिए। दो माह बाद भी न तो उनका लोगों का फोन आया और न टॉवर लगा। वह समझ गया उसके साथ धोखाधड़ी हुई है। उसने तुरंत खोल थाना पुलिस में मोहित, अंकुश, अशोक, धीरज के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज करा दिया है।