{"_id":"5a4d29364f1c1b5c248b629c","slug":"81515006262-rewari-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक ओर आरोपी गिरफ्तार:;","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
एक ओर आरोपी गिरफ्तार:;
Updated Thu, 04 Jan 2018 12:38 AM IST
विज्ञापन
युवक पर फायरिंग मामले में एक और आरोपी काबू
अमर उजाला ब्यूरो
रेवाड़ी।
हुडा कार्यालय के समीप युवक पर फायर कर घायल करने के मामले में मॉडल टाउन थाना पुलिस एक और आरोपी को काबू किया है। गिरफ्तार किया गया आरोपी मोहल्ला रामबास निवासी कुशल उर्फ कुशाल है। इस मामले में पुलिस चार आरोपियों को पहले गिरफ्तार कर चुकी है। जांच अधिकारी एएसआई विरेंद्र सिंह ने बताया कि गांव बलेवा निवासी राजेश ने शिकायत देकर बताया था कि 25 जून की दोपहर वह अपने गांव निवासी रोहित यादव एवं अन्य के साथ क्रूजर गाड़ी में सवार होकर अनाज मंडी जा रहा था। हुडा ग्राउंड में पहुंचने पर बाइक पर सवार होकर आए तीन युवकों ने डंडा मारकर उसकी गाड़ी का शीशा तोड़ दिया। इसके बाद एक युवक ने देसी पिस्तौल से उस पर फायर कर दिया, जिससे एक गोली उसके पैर में लगी। वहीं दूसरी गोली उसके कान के पास से निकल गई। किसी तरह वहां से भाग कर उसने अपनी जान बचाई। वारदात को अंजाम देकर आरोपी मौके से भाग निकले। राजेश की शिकायत पर मॉडल टाउन थाना पुलिस ने हत्या के प्रयास और आर्म्स एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी। पुलिस ने जांच के बाद चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया था। पांचवें आरोपी कुशाल को पुलिस ने मंगलवार की शाम गिरफ्तार कर लिया। बुधवार को पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। पुलिस को इस मामले में एक अन्य आरोपी की भी तलाश है।