{"_id":"5a5119c14f1c1bf61b8b71a3","slug":"71515264449-rewari-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो घरों","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दो घरों
Updated Sun, 07 Jan 2018 12:17 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दो घरों में सेंध लगा नकदी और जेवर चोरी
अमर उजाला ब्यूरो
रेवाड़ी।
शहर में दो अलग-अलग स्थानों पर चोर मकानों में सेंध लगाकर लाखों रुपये के जेवर और नकदी चोरी कर ले गए। पुलिस ने बताया कि साक्षी सोसायटी निवासी सेवानिवृत्त शिक्षक विजय सिंह छठी मंजिल स्थित फ्लैट में रहते हैं। वे बुधवार को परिवार के साथ बाहर गए थे। शुक्रवार सुबह लौटे तो देखा कि फ्लैट के दरवाजे का ताला टूटा है। अंदर रखा सामान भी बिखरा था। जांच करने पर पता चला कि चोरों ने पीछे से फ्लैट में सेंध लगा दी। चोर फ्लैट से करीब एक लाख 35 हजार रुपये की नकदी और सोने-चांदी के जेवरात चोरी कर ले गए। सूचना के बाद सेक्टर-तीन चौकी पुलिस भी मौके पर पहुंची। पुलिस ने फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट की मदद से मौके से साक्ष्य जुटाने का प्रयास किया। पुलिस द्वारा सोसायटी में लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच भी की जा रही है।
उधर, यादव नगर निवासी संदीप ने बताया कि वह वीरवार को अपनी कंपनी में गए थे। घर पर कोई नहीं था। रात को चोर घर में रखी करीब 25 हजार रुपये की नकदी, एक एलईडी, टॉपस, पाजेब व अन्य सोने-चांदी के जेवरात चोरी कर ले गए। शुक्रवार की सुबह संदीप घर पर पहुंचा तो चोरी का पता लगा। इसके बाद पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने दोनों मामले दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।