फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   शादीपुर और गुडियानी गांव मे स्थित शराब ठेकों पर की थी वारदात

शादीपुर और गुडियानी गांव मे स्थित शराब ठेकों पर की थी वारदात

Fri, 10 Nov 2017 02:46 AM IST
Updated Fri, 10 Nov 2017 02:46 AM IST
विज्ञापन
शादीपुर और गुडियानी गांव मे स्थित शराब ठेकों पर की थी वारदात
पिस्तौल के बल पर नकदी छीनने के मामले में गिरफ्तार
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
रेवाड़ी। शादीपुर एवं गुड़ियानी गांव में पिछले दिनों शराब के ठेकों पर कार्यरत सेल्समैन से मारपीट कर पिस्तौल के बल पर नकदी छीनने की वारदात में शामिल आरोपी को कोसली थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान भडंगी गांव निवासी मुकेश के रूप में हुई है। बुधवार को पुलिस ने आरोपी को अदालत से प्रोडेक्सन वारंट पर लेकर एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है। हाल आरोपी हत्या का प्रयास के मामले मे भौंडसी जेल में बंद था।

जानकारी अनुसार 7 अक्तूबर की शाम उक्त आरोपी ने अपने दो अन्य साथियों के साथ मिलकर गुडियानी और शादीपुर गांव स्थित शराब के ठेकों पर कार्यरत सेलमैनों के साथ मारपीट कर पिस्तौल दिखाते हुए नकदी छीन ली थी। घटना की सूचना मिलते ही डीएसपी कोसली, जाटूसाना व रोहडाई थाना पुलिस ने आरोपियों का पीछा किया। लेकिन वे रतनथल की ओर भाग गए। गांव रतनथल में ग्रामीणों ने आरोपियों को घेर लिया था। जिस पर आरोपियों ने रतनथल निवासी युवक जोनी पर गोली चलाते हुए उसे घायल कर दिया था। इसी दौरान ग्रामीणों व पुलिस ने उक्त आरोपी को एक देशी पिस्तौल, तीन कारतूस, छीने हुए दस हजार चार सौ रुपये तथा वारदात में प्रयुक्त की गई मोटरसाइकिल सहित काबू किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed